बेमेतरा पालिका में विकास की नई पहल विधायक दीपेश साहू और विजय सिन्हा की उपस्थिति में भूमिपूजन लोकार्पण। बेमेतरा नगर के विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए आज विधायक ने बेमेतरा में किया भूमि पूजन लोकार्पण जिसमें पालिका अध्यक्ष भी उपस्थित रहे दोनों स्थानीय हैं नगर के निवासी हैं इनका पूरा ध्यान नगर विकास और जन सेवा की तरफ है। जनता ने भाजपा पर विश्वास जताकर विधानसभा और पालिका अध्यक्ष दोनों पर भाजपा को चुना है।
बेमेतरा :_09/06/2025
नगर पालिका बेमेतरा में भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि शामिल हुए और अध्यक्षता विजय सिन्हा ने की।इस कार्यक्रम का उद्देश्य बेमेतरा के विकास और प्रगति के लिए नए परियोजनाओं की शुरुआत करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक दीपेश साहू ने अपने संबोधन में बेमेतरा के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और कहा कि वे क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं,आज की भूमिपूजन का बहुत महत्व है नगर को विकास की नई दिशा प्रदान करेगा साथ ही विकास की दिशा से क्षेत्र के लोगों के लिए विकास के नए अवसर प्राप्त होंगे।इससे बेमेतरा के विकास के लिए एक नए युग की शुरुआत होगी और क्षेत्र के लोगों को भाजपा पर उम्मीद बढ़ेगी साथ ही उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।एक जनप्रतिनिधि की प्रतिबद्धता है जन विकास के कार्यों के प्रति सजग रहना हमारा इस पर पूरा ध्यान है।
विजय सिन्हा ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा नगर पालिका की विकास के लिए बहुत सी योजनाएं है जिसे विधायक दीपेश साहू के प्रयास से हम जरूर पूरा करेंगे। नगर पालिका बेमेतरा ने विभिन्न विकास परियोजनाओं की योजना बनाई है,जिनमें सड़क निर्माण, नगर सौंदर्यीकरण,जल संचयन और स्वच्छता सुधार शामिल हैं।
आज विधायक के पहल पर वार्ड क्रमांक 15 स्थित गार्डन सौंदर्यीकरण, दुर्गा मंदिर स्थित हाइ_मास्क लाइट स्थापना गौरव पथ एवं वार्ड 06 मोहभ मोहभट्ठा रोड में ट्यूबलर पोल स्थापना, पौनी पसारी निर्माण एवं बाउंड्री वाल निर्माण का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जा रहा है, जिसके लिए मैं विधायक दीपेश साहू को जनहित कार्यों के लिए आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने बेमेतरा नगर की विकास को प्राथमिकता में रखे हैं।
आज के कार्यक्रम में नगर पालिका के सभी सभापति नगर पालिका के सभी पार्षद गण भाजपा के शहर मंडल अध्यक्ष पूर्व जिला अध्यक्ष सहित बेमेतरा के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


