JANCHOUPAL36
पंडरिया, 24 जुलाई 2025।
“बोल बम! हर हर महादेव!” के उद्घोष से गूंजते पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की धरती आज भक्ति, श्रद्धा और ओज से सराबोर हो गई। पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा के नेतृत्व में जारी 151 किलोमीटर की काँवर यात्रा का आज तीसरा दिन है, और यह यात्रा सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि नारी शक्ति की आस्था और संकल्प का प्रतीक बन चुकी है।
शिव-शक्ति के संयोग और मां नर्मदा की कृपा से प्रेरित यह यात्रा पंडरिया क्षेत्र के गांव-गांव में पहुंच रही है, जहाँ श्रद्धालु भक्तों, सामाजिक संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और आत्मीयता के साथ स्वागत किया। ग्राम खुड़िया, डिंडौरी, लीलापुर, दुल्लापुर, गौरकांपा में जब यात्रा पहुंची, तो बोल बम के नारों से वातावरण गूंज उठा, और काँवरियों के जोश से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
इस अद्वितीय अवसर पर तखतपुर के लोकप्रिय विधायक श्री धरमजीत सिंह ने भी काँवर यात्रा में सहभागी होकर सभी यात्रियों को शुभकामनाएं दीं, जिसे लेकर विधायक भावना बोहरा ने आभार प्रकट करते हुए कहा —
“आप सभी का यह स्नेह, सहयोग और अपनत्व ही हमारी इस यात्रा को सफल बनाने की प्रेरणा है। भगवान भोलेनाथ और माँ नर्मदा की कृपा से यह यात्रा सर्वमंगल की कामना के साथ आगे बढ़ रही है।”
विधायक भावना बोहरा की यह यात्रा नारी संकल्प, जनआस्था और सामाजिक एकजुटता का एक भावनात्मक उदाहरण बन रही है। यह यात्रा संदेश दे रही है कि जब नारी शक्ति धर्म और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ती है, तो समाज की चेतना और भी जागृत होती है।
〽️ बोल बम के जयकारे, भक्ति से भरे नारे,
विधायक बोहरा की यात्रा — शिवभक्ति का प्यारा सहारा।


