34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

छत्तीसगढ़ में बड़ा ट्रेन हादसा: तकनीकी खामी या मानवीय भूल?

Must read

बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ _04/11/2025

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 4 नवंबर 2025 को एक भयानक रेल हादसा हुआ, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। बिलासपुर-कटनी रेलखंड के लाल खदान के पास शाम लगभग 4 बजे कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई।मीडिया सूत्रों ने इस दर्दनाक दुर्घटना में कम से कम 9 लोग मारे जाने और दो दर्जन से अधिक यात्री घायल होने की सूचना दी है। हादसे के बाद कई यात्री ट्रेन के डिब्बों में फंस गए जिन्हें रेस्क्यू टीम ने बड़ी मेहनत से बाहर निकाला।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, MEMU पैसेंजर ट्रेन ने पड़ाव पर खड़ी मालगाड़ी को टक्कर मारी, जिसके कारण हादसा हुआ। प्रारंभिक जांच में पता चला कि ट्रेन ने रेड सिग्नल को अनदेखा कर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिससे यह दुर्घटना हुई। रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

रेलवे प्रशासन ने हादसे के तुरंत बाद राहत कार्यों की निगरानी के लिए अधिकारियों को आदेश दिए हैं और मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा तथा घायल यात्रियों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। राज्य सरकार विष्णु देव साय ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

रेलवे ट्रैक पर हादसे के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है और बचाव एवं मरम्मत कार्य जारी है। रेलवे प्रशासन ने सभी जरूरी कदम उठाते हुए प्रभावित यात्रियों को राहत प्रदान करने के लिए विशेष रूट और बसों की व्यवस्था की है। स्थानीय अधिकारियों ने लोगों से इस क्षेत्र में असामान्य भीड़-भाड़ से बचने और राहत कार्यों में सहयोग देने की अपील की है।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article