नए मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी, डिप्टी CM विजय शर्मा संभालेंगे चार जिलों की कमान
जनचौपाल_36
रायपुर/छत्तीसगढ़ | 20 सितंबर 2025
छत्तीसगढ़ की सियासत में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट ने ज़िला प्रभारों की नई सूची जारी की है। इस आदेश में तीन नए मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंपा गया है, वहीं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को चार अहम जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।
सीएम साय मंत्रिमंडल के मंत्रियों के प्रभार जिले में फेरबदल किया गया है। नए बने तीन मंत्रियों को भी जिलों का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा तीन मंत्रियों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है।इसी कड़ी में 6 मंत्रियों के प्रभार वाले जिले का आदेश जारी किया गया है।
नई सूची के अनुसार—
डिप्टी CM विजय शर्मा को अब दुर्ग, बालोद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बस्तर का प्रभार मिला है।
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को राजनांदगांव जिले की जिम्मेदारी दी गई है।
गुरु खुशवंत साहेब को सक्ती का प्रभार मिला है।
राजेश अग्रवाल को गौरेला-पेंड्रा-मारवाही का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के पास अब केवल बलौदाबाजार-भाटापारा का प्रभार रहेगा।
लक्ष्मी राजवाड़े को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की जिम्मेदारी दी गई है।
सूत्रों का कहना है कि यह फेरबदल नए मंत्रियों को मौका देने और क्षेत्रीय संतुलन साधने के लिए किया गया है। राजनीतिक गलियारों में इसे आने वाले निकाय चुनावों और 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है।


