शोएब ढेबर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 25 करोड़ की रंगदारी मामले में गिरफ्तारी पर लगी रोक

Must read

जन चौपाल 36 को मिली जानकारी के अनुसार 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उनकी दोबारा गिरफ्तारी के आदेश पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही CJM और ADJ अदालतों द्वारा जारी गिरफ्तारी संबंधी आदेशों पर भी स्टे लगा दिया गया है।

बिलासपुर। मामला कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा से 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने से जुड़ा है। आरोप है कि उन्हें विदेशी नंबर से WhatsApp पर धमकी भरे मैसेज भेजे गए थे। इस मामले में रायपुर के तेलीबांधा थाने में FIR दर्ज की गई थी।

जानकारी के मुताबिक, रिमांड कोर्ट से शोएब ढेबर को जमानत मिलने के बाद पुलिस ने इस फैसले को चुनौती दी थी। इसके बाद CJM और ADJ कोर्ट ने उनकी दोबारा गिरफ्तारी के आदेश जारी किए थे। इन आदेशों को शोएब ढेबर ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने दोनों निचली अदालतों के आदेशों पर स्टे लगा दिया। इस फैसले से शोएब ढेबर को बड़ी कानूनी राहत मिली है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article