26.1 C
Raipur
Wednesday, September 23, 2026

भारी अनियमितता : गैस एजेंसी की जांच में 346 सिलेंडर कम मिले, प्रकरण दर्ज

Must read

रायपुर 17 जून 2026

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला प्रशासन की संयुक्त जांच टीम ने मंगलवार को बम्लेश्वरी गैस एजेंसी के निरीक्षण के दौरान भारी अनियमितता पाए जाने पर एजेंसी संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

कलेक्टर के निर्देश पर जिले में गैस एजेंसियों की जांच अभियान चल रहा है, और इसी क्रम में ऑयल कंपनी के सेल्स ऑफिसर, तहसीलदार और खाद्य निरीक्षक की टीम ने बम्लेश्वरी गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। जांच के दौरान एजेंसी के ऑनलाइन रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में गंभीर अंतर मिला, जिनके बाद संबंध मामले की सूचना इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन को आगे की कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

जांच में ऑनलाइन दर्ज स्टॉक और मौके पर उपलब्ध सिलेंडरों के मिलान में 346 रिफिल सिलेंडर कम और 296 खाली सिलेंडर अधिक पाए गए, जिसे द्रवित पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण) विनियमन, 2000 के प्रावधानों का उल्लंघन मानते हुए एजेंसी संचालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि जांच प्रतिवेदन संबंधित ऑयल कंपनी को भेज दिया गया है, ताकि नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके और जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता तथा उपभोक्ताओं के हितों से जुड़ी शिकायतों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article