37.9 C
Raipur
Monday, March 16, 2026

महासंग्राम: कवर्धा में नए UGC एक्ट 2026 के खिलाफ स्वर्ण समाज की हुंकार, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Must read

कवर्धा (छत्तीसगढ़) 16/03/2026

केंद्र सरकार के नए यूजीसी एक्ट 2026 के विरोध में आज कवर्धा की धरती पर स्वर्ण समाज ने अपनी एकजुटता का परिचय दिया। शहर के गांधी मैदान में आयोजित विशाल महापंचायत में स्वर्ण समाज के 15 प्रमुख संगठनों ने हिस्सा लिया और इस नए कानून को “काला कानून” करार देते हुए इसके तत्काल रोलबैक की मांग की।

15 समाजों का ऐतिहासिक महाजुटान
इस महापंचायत में ब्राह्मण, राजपूत, जैन, गुप्ता, अग्रवाल, केसरवानी, ठाकुर, माहेश्वरी, सिंधी और सिक्ख समाज सहित स्वर्ण वर्ग के सभी प्रमुख संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। वक्ताओं ने मंच से चेतावनी दी कि यह एक्ट सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है और इसे बिना किसी व्यापक चर्चा के थोपा जा रहा है।

गांधी मैदान से सिग्नल चौक तक विशाल आक्रोश रैली
महापंचायत के बाद हजारों की संख्या में समाज के लोग सड़कों पर उतरे। गांधी मैदान से शुरू हुई यह रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए सिग्नल चौक पहुँची। रैली में शामिल युवा, विद्यार्थी और नारी शक्ति के हाथों में “UGC Act वापस लो” और “भेदभाव बंद करो” जैसी तख्तियां थीं। पूरे शहर में “आर्थिक आधार पर आरक्षण” की मांग के नारे गूँजते रहे।

प्रशासन के जरिए राष्ट्रपति को अल्टीमेटम
रैली के समापन पर प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्पष्ट कहा गया है कि यदि केंद्र सरकार इस एक्ट को वापस नहीं लेती, तो आने वाले समय में कवर्धा से शुरू हुआ यह आंदोलन प्रदेश और देश स्तर पर एक उग्र रूप लेगा।

खबर विशेष (ज्वाला-ज्योतिपति की टिप्पणी):
ज्वाला: “यह केवल रैली नहीं, योग्यता की रक्षा का शंखनाद है!”
ज्योतिपति: “जब समाज का बौद्धिक वर्ग सड़क पर आता है, तो सत्ता को अपने फैसलों पर पुनर्विचार करना ही पड़ता है।”

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article