36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

11 सौ दीपों से की जाएगी भगवान परशुराम की महाआरती साथ ही होंगे भव्य आयोजन

Must read

रायपुरश्रीदूधाधारी सत्संग भवन मठपारा में भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार, 19 मई की शाम भगवान की 11 सौ दीपों से महाआरती की जाएगी। साथ ही भजन संध्या, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विप्रजनों के सम्मान और भोजन प्रसाद के कार्यक्रम भी होंगे। इन सभी आयोजनों की तैयारियों को लेकर गुरुवार को वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद की वृंदावन हॉल सिविल लाइन में एक संयुक्त बैठक हुई।

जिसमें सुरेश मिश्रा राष्ट्रीय महासचिव,नितिन कुमार झा कार्यक्रम संयोजक एवं श्रीमती नमिता शर्मा महिला अध्यक्ष सहित विप्र समाज के अध्यक्ष, सचिव तथा विप्रजन मुख्य रूप उपस्थित थे।
कार्यक्रम संयोजक नितिन कुमार झा ने बताया कि महाआरती का कार्यक्रम राजेश्री महंत डॉ. रामसुंदर दास, ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य एवं प्रांत प्रमुख आचार्य डॉ. इंदुभवानंद महाराज, विधायक पुरंदर मिश्रा की अगुवाई में होगा। वहीं प्रमुख आतिथ्य के लिए
सांसद बृजमोहन अग्रवाल, गृहमंत्री विजय शर्मा, महापौर मीनल चौबे, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, पूर्व विधायक अनिता शर्मा, प्रबंध संचालक प्रगति कॉलेज राजीव वोरा ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है।
यशवंत पुरोहित प्रदेश उपाध्यक्ष, अजय अवस्थी प्रदेश सचिव विजय शंकर पांडेय, अविनय दुबे युवा अध्यक्ष, सुनील बाजारी, किशन बाजारी संरक्षक एवं अध्यक्ष गौड़ ब्राह्मण समाज, अर्चना तिवारी, अनिता राव, अभिषेक त्रिपाठी, राघवेन्द्र पाठक, सतीश शर्मा, रवि शर्मा, उमेश शर्मा भी इस बैठक में सम्मिलित थे ।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article