34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

कुरूद नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा, क्षेत्रवासियों में हर्ष – विधायक अजय चंद्राकर ने कहा, महत्वपूर्ण उपलब्धि

Must read

कुरूद नगर पंचायत अब कुरूद नगर पालिका लिखा जाएगा । नगर पालिका का दर्जा, मिलने से शहरी विकास को मिलेगी गति।

नवा रायपुर।21 अगस्त 2025। जनचौपाल_36

छत्तीसगढ़ शासन ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की अधिसूचना जारी कर धमतरी जिले के कुरूद नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा प्रदान किया है। यह फैसला क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात माना जा रहा है।

अधिसूचना के अनुसार,
छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 5(1)(क) के तहत यह निर्णय लिया गया है। अब कुरूद नगर पंचायत की सीमाएं ही नगर पालिका क्षेत्र के रूप में मान्य होंगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

विकास कार्यों को गति
जनगणना वर्ष 2011 के अनुसार कुरूद की जनसंख्या 13,783 थी। सरकार का मानना है कि नगर पालिका का दर्जा मिलने से क्षेत्र में शहरी विकास कार्यों को गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर आधारभूत संरचना व सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

स्थानीय विधायक अजय चंद्राकर ने(face _book)
इस निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि
कुरूद को नगर पालिका का दर्जा मिलना हमारे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस फैसले से शहरी विकास, आधारभूत संरचना और नागरिक सुविधाओं को नई दिशा मिलेगी। यह क्षेत्र की समग्र प्रगति की दिशा में सराहनीय कदम है।”

कुरूद नगर पालिका का दर्जा मिलने के बाद अब यहां आधुनिक नगरीय योजनाओं, सड़क, पेयजल, स्वच्छता और अन्य नागरिक सेवाओं को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article