34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

सरपंच संघ की अनुचित कार्रवाई के विरोध में पत्रकारों का प्रदर्शन — अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रहार बताया

Must read

बेमेतरा /11 नवम्बर 2025

सरपंच संघ द्वारा एक पत्रकार के खिलाफ की गई अनुचित कार्रवाई के विरोध में सोमवार को बेमेतरा जिले के सभी पत्रकार एकजुट होकर सड़कों पर उतर आए। पत्रकारों ने इस घटना को न केवल पत्रकारिता पर हमला बताया, बल्कि इसे एक सुनियोजित राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया।

इस घटना के विरोध में जिला मुख्यालय स्थित विश्रामगृह परिसर में पत्रकारों की आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरपंच संघ द्वारा की गई यह कार्रवाई पत्रकारों की गरिमा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ है।

बैठक के पश्चात सभी पत्रकारों ने एकजुट होकर सिग्नल चौक तक पैदल मार्च निकाला। “पत्रकार एकता ज़िंदाबाद” और “पत्रकार सम्मान हमारा अधिकार” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इसके बाद पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी श्री रामकृष्ण साहू को ज्ञापन सौंपा।

📜 ज्ञापन में प्रमुख मांगें:
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि सरपंच संघ नवागढ़ द्वारा सात नवम्बर को दिए गए आवेदन पत्र में लगाए गए आरोप निराधार हैं। पत्रकारों ने मांग की कि इस आवेदन की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि इसमें कोई तथ्य नहीं पाया जाता है, तो सरपंच संघ के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए।

पत्रकारों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

पत्रकार संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा —
यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे पत्रकार समाज के आत्मसम्मान से जुड़ा है। सरपंच संघ की यह कार्रवाई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला है।”


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article