मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी बहनों के सुखमय, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।
रायपुर, 09 अगस्त 2025 (छत्तीसगढ़ जनसंपर्क)
Janchoupal 36
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की सभी बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह त्योहार भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और अटूट संबंध का प्रतीक है। यह हमें रिश्तों की पवित्रता, आपसी सम्मान और सुरक्षा के संकल्प की याद दिलाता है।
पुलिस लाइन हेलीपैड परिसर में इस अवसर पर पत्रकारिता जगत से जुड़ी बहनों ने मुख्यमंत्री श्री साय की कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु और सफल नेतृत्व की कामना की। मुख्यमंत्री ने स्नेह और विश्वास के लिए सभी बहनों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह पवित्र बंधन उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा देगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी बहनों के सुखमय, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की मंगलकामनाएँ देते हुए कहा कि रक्षाबंधन का यह पवित्र बंधन उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक निष्ठा व समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा और शक्ति प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने विशेष रूप से प्रदेश की बेटियों, बहनों और मातृशक्ति को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पावन पर्व सभी
नागरिकों के जीवन में प्रेम, उमंग और एक नई ऊर्जा का संचार करेगा।


