24.9 C
Raipur
Thursday, March 19, 2026

जेल निरीक्षण: बंदियों को बेहतर सुविधा व विधिक सहायता के सख्त निर्देश

Must read

“बोर्ड ऑफ विजिटर्स” ने जिला जेल का निरीक्षण किया, बंदियों को बेहतर सुविधाएं व विधिक सहायता के निर्देश।

बेमेतरा, 19 मार्च 2026:

छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देश पर जिला जेल बेमेतरा का “बोर्ड ऑफ विजिटर्स” ने विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण का नेतृत्व श्रीमती सरोज नंद दास, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष ने किया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक, एडीएम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी व जिला औद्योगिक अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। “जेल लीगल एड क्लीनिक” को मजबूत बनाने व बंदियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण विधिक सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एसओपी-2016 व कंडिका-225 का पालन सुनिश्चित करने हेतु निरीक्षण आयोजित हुआ।

बोर्ड ने जेल रजिस्टरों का परीक्षण किया, जिसमें जाति कॉलम या जातिगत उल्लेख का अभाव पाया गया। सभी बैरकों में जाकर बंदियों से चर्चा की, जहां उन्होंने जातिगत भेदभाव से इंकार किया। मनोरंजन के लिए दो बैरकों में टीवी लगे हैं, जो योग, आध्यात्मिक कार्यक्रम, भजन व समाचार दिखाते हैं। बंदियों को तबला, ढोलक, झांझ, मंजिरा जैसे वाद्ययंत्र तथा लूडो व चेस उपलब्ध हैं।

पानी की व्यवस्था में तीन ट्यूबवेल (एक बंद) के अलावा परिसर में एक व बाहर एक ओवरहेड टंकी है। भोजन में जेल मैनुअल के अनुसार दैनिक बदलते मेन्यू, मौसमी सब्जियां व दालें देने व गुणवत्ता पर ध्यान रखने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सेवाओं में डॉ. सुभाष साहू मंगलवार को उपचार करते हैं, जबकि फार्मासिस्ट प्रतिदिन उपलब्ध रहता है।

निरीक्षण में जेल लीगल एड क्लीनिक, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष, मुलाकात कक्ष, कपड़े, शौचालय व अन्य सुविधाओं का जायजा लिया गया। विचाराधीन बंदियों को साक्षर बनाने हेतु साक्षरता मिशन की “उल्लास प्रवेशिका” पुस्तक वितरित की गई तथा पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article