सहकारिता की दिशा में बड़ा कदम:_ सहकार सेवा संगम का आयोजन,5-6 जुलाई को जगदलपुर में होगा भव्य महोत्सव,सहकार गीत ,सहकार मंत्र और प्रतिज्ञा के साथ भारत माता की आरती से अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष का शुभारंभ ।एक बेहतर सहकार सेवा संगम “गीत-संगीत, कविता एवं चित्रकारी”से सजी विश्व विख्यात कवि, चित्रकार एवं राष्ट्र_विचारक बाबा सत्यनारायण मौर्य द्वारा अभिनव प्रस्तुति।
जनचौपाल 36 डॉट कॉम
आमंत्रण पत्र: प्रदेश स्तरीय सहकारिता महोत्सव “सहकार सेवा संगम”
छत्तीसगढ़/रायपुर
प्रदेश सहकार भारती के प्रांताध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत द्विवेदी ने कार्यक्रम में आमंत्रित करते हुए कहा कि,आपको यह सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में कृषि और सहकारिता के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन होने जा रहा है। दिनांक 05 एवं 06 जुलाई 2025 को जगदलपुर में दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय सहकारिता महोत्सव “सहकार सेवा संगम” आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम की मुख्य बातें
कार्यक्रम स्थल:_डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार (टाउन हॉल), जगदलपुर, जिला- बस्तर (छ.ग.)
कार्यक्रम की तिथि:_ 05 एवं 06 जुलाई 2025 पंजीयन शुल्क:_ 100 रुपये
कार्यक्रम का उद्देश्य:_कृषि और सहकारिता की वर्तमान दशा व दिशा, ज्वलंत चुनौतियों पर विचार विमर्श कर कार्ययोजना तैयार करना।
आपकी गरिमामयी उपस्थिति की अपेक्षा
हमें पूर्ण विश्वास है कि इस उद्देश्य पूर्ण कार्यक्रम में आप अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे और आर्थिक स्वावलम्बन, स्वाभिमान जागरण तथा समाज सशक्तिकरण के इस अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे।
जानकारी के लिए संपर्क करें
हेमंत पाण्डे संयोजक करुणानिधि यादव प्रदेश महामंत्री डॉ. दिनेश कश्यप स्वागताध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 आयोजन समिति छत्तीसगढ़ प्रदेश।
मोबाईल नंबर:_8770146263, 8963967727, 8435338747
क्या यह अच्छा काम नहीं है ? आज के समय की क्या यह जरूरत नहीं है ?
आशा है कि आप इस महत्वपूर्ण आयोजन में सहभागिता करेंगे और इसका लाभ उठाएंगे,क्योंकि आज सहकारिता सरकारी दखल अंदाजी,भ्रष्टअधिकारी, बेईमान संचालक, निष्क्रिय सदस्य, दलीय राजनीति, कुप्रबंधन, दोषपूर्ण कानून इत्यादि विकारों से ग्रस्त हैं, लेकिन यह विकार सहकारिता में काम करने वालों के है, सहकारिता के नहीं। सहकारिता लोगों द्वारा लोगों के अर्थ, समय या श्रम की बचत हेतु किया जाने वाला सामूहिक प्रयास है।


