32.8 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

बिलासपुर में अंतरराज्यीय टिकट दलाली नेटवर्क का भंडाफोड़, 47 टिकट जब्त

Must read

RPF की यह कार्रवाई तत्काल टिकटों की कालाबाजारी पर लगाम लगाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

बिलासपुर _23/02/2026

बिलासपुर में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की अपराध गुप्तचर शाखा ने टिकट दलालों के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। तत्काल सीजन का फायदा उठाते हुए सक्रिय इस गिरोह के दो सदस्यों को बिलासपुर और हाई कोर्ट आवासीय परिसर बोदरी स्थित आरक्षण केंद्र पर डॉबी देकर गिरफ्तार किया गया।

क्या मिला छापेमारी में?
दोनों आरोपियों के कब्जे से आगामी दिनों के दो टिकटों सहित कुल 47 रेलवे आरक्षित काउंटर टिकट बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत करीब 1 लाख 64 हजार रुपये आंकी गई है।

कैसे काम करता था यह नेटवर्क?
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बिलासपुर के आरक्षण केंद्रों से टिकट बुक कर उन्हें ट्रेन या बस के जरिए प्रयागराज भेजते थे, जहां रविंदर कुमार नामक व्यक्ति यात्रियों को ये टिकट ऊंचे दामों पर बेचता था। प्रत्येक यात्री से 200 से 300 रुपये तक अतिरिक्त कमीशन वसूला जाता था। त्योहारों और गर्मियों की छुट्टियों के दौरान इस गिरोह की गतिविधियां और तेज हो जाती थीं, जिससे आम यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिलना मुश्किल हो जाता था।

कानूनी कार्रवाई
RPF ने दोनों आरोपियों के खिलाफ Railway Act 1989 की धारा 143 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच में झारखंड के किसी रेलवे स्टेशन से जुड़े सुराग भी मिले हैं। मुख्य आरोपी रविंदर कुमार और अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश जारी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article