रायपुर36गढ़_न्यूजडेस्क_13 मार्च 2026
इजरायल-अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के असर से छत्तीसगढ़ में कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई है। होटल और रेस्तरां व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं, वहीं विधानसभा में इस मुद्दे पर जोरदार हंगामा मच गया।
अस्पताल-स्कूलों को छूट, घरेलू गैस का स्टॉक पर्याप्त
गैस कंपनियों ने पैनिक खरीदारी रोकने के लिए कमर्शियल सप्लाई तत्काल बंद कर दी है इसके चलते कई मेस में खाना बनना बंद हो गया है छात्रों से कहा जा रहा है कि आप व्यवस्था देख लीजिए। केवल इमरजेंसी सेवाओं जैसे अस्पतालों और स्कूलों को ही गैस मिल रही है। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया कि घरेलू LPG सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, कोई कमी नहीं।
अफसरों ने कालाबाजारी रोकने के निर्देश जारी किए हैं। शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर: 1800-233-3550।
विधानसभा में पक्ष-विपक्ष भिड़े
बजट सत्र के दौरान LPG संकट उठाते ही सदन में हंगामा हो गया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा, “होटल संचालक परेशान हैं, सिलेंडर नहीं मिल रहे।” भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने इसे सदन के दायरे से बाहर बताया।
पूर्व CM भूपेश बघेल के स्थगन प्रस्ताव को स्पीकर ने खारिज कर दिया, क्योंकि मामला केंद्र से जुड़ा है। विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते वेल में उतर गए, जिन्हें सस्पेंड कर दिया गया।
वैश्विक युद्ध का छत्तीसगढ़ पर असर
इजरायल-ईरान युद्ध और अमेरिका की भूमिका से वैश्विक गैस सप्लाई चेन प्रभावित हो रही है। छत्तीसगढ़ के होटल उद्योग पर संकट गहरा गया है। व्यापारियों का कहना है कि बिना गैस के कारोबार ठप। सरकार ने आश्वासन दिया कि स्थिति जल्द सामान्य होगी।


