29.5 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

ऐतिहासिक चयन,पहली बार तहसीलदार बने आईएएस_36 गढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों को प्रमोशन

Must read

छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सेवा के 7 अधिकारियों को आईएएस कैडर में पदोन्नति मिली है। सभी अधिकारी 2024 बैच के हैं और यह नियुक्ति भारत सरकार की अधिसूचना व राष्ट्रपति की स्वीकृति से की गई है।

रायपुर, 18 फरवरी 2026 | जन चौपाल 36

छत्तीसगढ़ प्रशासनिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों को पदोन्नति देकर भारतीय प्रशासनिक सेवा कैडर में शामिल किया गया है। खास बात यह है कि राज्य के इतिहास में पहली बार किसी तहसीलदार को आईएएस कैडर में पदोन्नति मिली है।

भारत सरकार के द्वारा इस संबंध में गजट अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार, इन अधिकारियों का चयन वर्ष 2024 की चयन सूची के अंतर्गत किया गया है। यह नियुक्तियां 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच उत्पन्न रिक्त पदों के विरुद्ध की गई हैं।

राष्ट्रपति की स्वीकृति से नियुक्ति
अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि यह पदोन्नति भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा (नियुक्ति द्वारा पदोन्नति) विनियम, 1955 के प्रावधानों के तहत की गई है। इन सातों अधिकारियों की नियुक्ति को राष्ट्रपति की स्वीकृति प्राप्त हुई है। सभी अधिकारी आईएएस 2024 बैच में शामिल किए गए हैं।

प्रशासनिक हलकों में खुशी
इस फैसले से छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में उत्साह देखा जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि यह पदोन्नति प्रक्रिया अनुभव, कार्यकुशलता और जमीनी प्रशासनिक सेवा को सम्मान देने का उदाहरण है। साथ ही इससे राज्य सिविल सेवा के अधिकारियों का मनोबल बढ़ेगा और प्रशासनिक कार्यों में और अधिक दक्षता आने की उम्मीद है।

ये सात अधिकारी बने आईएएस
पदोन्नत होकर आईएएस कैडर में शामिल होने वाले अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं—
तीरथराज अग्रवाल
लीना कोसम
सौमिल रंजन चौबे
बीरेंद्र बहादुर पंचभाई
सुमित अग्रवाल
संदीप कुमार अग्रवाल
आशीष कुमार तिकारिहा
इनमें से एक अधिकारी वर्तमान में तहसीलदार पद पर पदस्थ थे, जिन्हें पहली बार आईएएस कैडर में पदोन्नति दी गई है। इसे राज्य प्रशासनिक सेवा के लिए प्रेरणादायी और ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article