34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

अनियमितता पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

Must read

दो निजी अस्पतालों के आयुष्मान पंजीयन 3 माह के लिए सस्पेंड

रायपुर, 15 नवम्बर 2025(छग जनसंपर्क)

राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा तथा नियमानुसार उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने कठोर कदम उठाते हुए बलौदाबाज़ार जिले के दो निजी अस्पतालों—आरोग्यम हॉस्पिटल, सिमगा एवं ओमकार हॉस्पिटल, बलौदाबाज़ार—के आयुष्मान पंजीयन को 3 माह के लिए सस्पेंड कर दिया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) द्वारा दोनों अस्पतालों की विस्तृत जांच करवाई गई थी। जांच रिपोर्ट में गंभीर अनियमितताएँ सामने आने पर दोनों अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। नोटिस के प्रति अस्पतालों द्वारा दिया गया जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर राज्य कार्यालय को कार्रवाई की अनुशंसा भेजी गई। राज्य नोडल एजेंसी ने अनुशंसा पर कार्रवाई करते हुए दोनों अस्पतालों का आयुष्मान पंजीयन निलंबित कर दिया।

जांच में सामने आई प्रमुख कमियाँ
अस्पताल स्टाफ की योग्यता का उचित सत्यापन नहीं
आवश्यक मेडिकल उपकरणों का अभाव केस शीट एवं उपचार रजिस्टर में गड़बड़ियां आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली कमजोर दवाइयों व प्रक्रियाओं की गलत प्रविष्टियाँ और अनिवार्य सुविधाओं की कमी पाई गई।

मरीजों की देखरेख एवं उपचार व्यवस्था में खामियाँ
स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत पंजीकृत सभी अस्पतालों को निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है। भविष्य में भी किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article