प्रेस विज्ञप्ति janchoupal 36
बेमेतरा, 23 जुलाई 2025।
छत्तीसगढ़ सिख समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुखबीर सिंह उर्फ पप्पू भाटिया और हरिकिशन सिंह ने बेमेतरा जिले के सामाजिक कार्यकर्ता हरदीप सिंह ‘राजा’ छाबड़ा को जिला प्रमुख अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। इस अवसर पर रायपुर से सिख समाज सेवक परविंदर सिंह भाटिया ने राजा छाबड़ा को बधाई दी और सिख समाज की सेवा के लिए प्रेरित किया।
अपनी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए राजा छाबड़ा ने कहा —
“मुझे पूरे जिले का प्रमुख नियुक्त कर जो जिम्मेदारी दी गई है, उसके लिए मैं दिल से आभारी हूं। विशेषकर प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा जी का, जिन्होंने मुझे यह मान, सम्मान और आशीर्वाद दिया।”
राजा छाबड़ा ने रायपुर के वरिष्ठ सिख समाजसेवी परविंदर सिंह भाटिया का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि —
“पिछले 15 वर्षों से पप्पू भाटिया जी मेरे मार्गदर्शक रहे हैं। मुझे उनसे सदैव प्यार, सहयोग और प्रेरणा मिलती रही है।”
इस अवसर पर बाबा बुड्ढा साहिब गुरुद्वारा रायपुर के अध्यक्ष हरिकिशन सिंह ने भी राजा छाबड़ा को बधाई और आशीर्वाद दिया।
बेमेतरा के गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्कल के अध्यक्ष हरजीत सिंह खनूजा और छत्तीसगढ़धर्म प्रचार कमेटी कवर्धा से गुरदीप सिंह पहुजा ने भी मुलाकात कर राजा को शुभकामनाएं दीं।
राजा छाबड़ा की नियुक्ति से बेमेतरा जिले में सिख समाज के बीच नई ऊर्जा का संचार देखा जा रहा है, और समाज सेवा के कार्यों में गति आने की उम्मीद है।
हरदीप सिंह ‘राजा’ छाबड़ा बने छत्तीसगढ़ सिख समाज (बेमेतरा) के जिला प्रमुख अध्यक्ष


