रायपुर, 06 मई 2026
छत्तीसगढ़ के वन मंत्री ने जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 38 करोड़ 37 लाख रुपए की लागत वाली 11 नई सड़कों का भूमिपूजन किया। फेज-4 के अंतर्गत बनने वाली ये सड़कें दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी।
परियोजना के तहत ग्राम खड़पड़ी, मटवाल, कुधूर, खोड़सानार, लखापुरी, नहकानार और छोटेउसरी सहित कई गांवों में सड़क निर्माण होगा। इनमें लखापुरी से एहरा तक 7 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 685.89 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा, जबकि मटवाल में वेतबेड़ा रोड से ढोलमांदरी तक 5.50 किलोमीटर सड़क 503.36 लाख रुपए में बनाई जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कहा कि के नेतृत्व में बस्तर क्षेत्र अब माओवाद के प्रभाव से निकलकर विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है। उन्होंने छोटेउसरी क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि जहां पहले पहुंचना कठिन था, वहां अब पक्की सड़कों के जरिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की सुविधाएं पहुंच रही हैं।
ग्राम मटवाल में मंत्री ने ‘लखपति दीदी’ श्रीमती वैदयी से मुलाकात कर उनकी आत्मनिर्भरता की सराहना की और महिलाओं को महतारी वंदन योजना के साथ पशुपालन और मुर्गी पालन जैसे रोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इन सड़कों के निर्माण से कोंडागांव के सुदूर गांव मुख्य मार्गों से जुड़ेंगे। इससे आवागमन आसान होने के साथ-साथ शासकीय योजनाओं और आपातकालीन सेवाओं का लाभ भी तेजी से अंतिम छोर तक पहुंच सकेगा।
कोंडागांव में 38 करोड़ की 11 सड़कों का भूमिपूजन, PMGSY से गांवों को मिलेगी नई रफ्तार


