अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया शपथ ग्रहण समारोह में समाज के लोगों का बड़ा जनसैलाब दिखा।
कवर्धा/पोड़ी/कबीरधाम_24/09/2025
अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा मंगलवार को कबीरधाम जिले के पोड़ी में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन पहुंचे और आयोजन को सफल बनाया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री एवं महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय पूनम चंद्राकर उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के तौर पर कबीरधाम कलेक्टर माननीय गोपाल वर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष माननीय चंद्रभूषण वर्मा ने की।
अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रतिनिधि चंद्रशेखर वर्मा, भू-विकास बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष अंबिका चंद्रवंशी, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव सरोज चंद्राकर, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव महिला प्रकोष्ठ सरिता वर्मा, महिला प्रकोष्ठ महासचिव लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश सचिव जयप्रकाश वर्मा और जिला पंचायत सदस्य अन्नपूर्णा चंद्राकर जैसी हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह में जिले भर से समाज के लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अतिथियों का पारंपरिक स्वागत कर कार्यक्रम को गरिमामय बनाया गया। आयोजन की सफलता के लिए समाज के जिला पदाधिकारी मुरली चंद्राकर, सदभावना वर्मा और रामगोपाल वर्मा ने विशेष योगदान दिया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा ने कहा कि समाज का यह कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था। हालांकि कुछ लोग इसे असफल बनाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन जनसैलाब ने साबित कर दिया कि महासभा का समाज में मजबूत वजूद है।
उन्होंने कहा कि संगठन देश और प्रदेश स्तर पर लगातार अपनी सक्रियता बढ़ा रहा है और आगे भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे।


