36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

रायपुर में मालगाड़ी हादसा पटरी से उतरी ट्रेन

Must read

रायपुर में मालगाड़ी डिरेल, कई ट्रेनों पर पड़ा असर, उरकुरा में मालगाड़ी पटरी से उतरी।

रायपुर/खबर सूत्र/ जनचौपाल36_27/08/2025

रायपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक मंगलवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। सुबह 8:39 बजे उरकुरा लाइन में एक मालगाड़ी के दो पहिए पटरी से उतर गए। घटना के तुरंत बाद रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुँचे और राहत कार्य शुरू किया।

दो घंटे में ट्रैक बहाल

करीब 10:50 बजे मालगाड़ी को फिर से पटरी पर चढ़ा दिया गया। यह ट्रेन पुणे से रवाना हुई थी और इसमें ऑटो लोड था। हादसे की वजह से ट्रैक अवरुद्ध हो गया और ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें हुईं प्रभावित

मालगाड़ी के डिरेल होने से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और शालीमार–मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं। अप मिडिल लाइन और डाउन लाइन दोनों बाधित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

रेलवे की त्वरित कार्रवाई

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, राहत कार्य के लिए तुरंत भिलाई मार्शलिंग यार्ड (बीएमवाई) से एमएफडी (ट्रक और वैन) मंगाए गए। समय पर की गई कार्रवाई से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और ट्रैक को सुचारू कर दिया गया।



- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article