34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

पूर्व मंत्री पूनम चंद्राकर बने अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Must read

महासभा ने दी शुभकामनाएं, संगठन में नए उत्साह की उम्मीद

JANCHOUPAL36.COM

रायपुर, 22 जुलाई। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री पूनम चंद्राकर को अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा की अनुशंसा और राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार की सहमति पर की गई है। महासभा ने अपने बयान में श्री चंद्राकर को एक ईमानदार, कर्मठ और नेतृत्व क्षमता से भरपूर व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उनके मनोनयन से समाज और संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
राजनीतिक जीवन में सुदीर्घ अनुभव
पूनम चंद्राकर का भाजपा में चार दशकों से अधिक का सशक्त राजनीतिक अनुभव रहा है। उन्होंने युवामोर्चा से लेकर राज्य सरकार में मंत्री पद तक की जिम्मेदारियाँ निभाई हैं:
1989-1993: भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष (रायपुर ग्रामीण)
1994-98: पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष, नगरपालिका महासमुंद
2001-2004: भाजपा जिलाध्यक्ष, महासमुंद
2003-2008: विधायक, महासमुंद विधानसभा
2003-06: राज्य मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन – सामान्य प्रशासन, विद्युत, जनसंपर्क, विमानन सहित कई विभाग
2004-06: संसदीय सचिव – नगरीय प्रशासन, स्वास्थ्य, आबकारी आदि
2011-16: प्रदेश महामंत्री, भाजपा किसान मोर्चा
2016-20: प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा
2020 से अब तक: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, रायपुर उत्तर विधानसभा प्रभारी
सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय योगदान
राजनीति के साथ-साथ पूनम चंद्राकर सामाजिक क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। वे चंद्राकर समाज, चंद्रनाहू शिक्षण समिति, रेड क्रॉस सोसायटी, हैंडबॉल संघ, जन भागीदारी समिति, भारत स्काउट गाइड संघ, दूरसंचार सलाहकार समिति समेत अनेक संगठनों से जुड़े रहे हैं।
उन्हें शैक्षणिक, सामाजिक और पत्रकारिता क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान के लिए जाना जाता है। वे शांतरी बाई कॉलेज महासमुंद के आजीवन सदस्य और प्रेस क्लब महासमुंद के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2004 में छत्तीसगढ़ शासन के प्रतिनिधि मंडल के साथ पत्रकारों को बैंकॉक यात्रा पर भी नेतृत्व किया था।
विदेश दौरे एवं अनुभव
वर्ष 2006 में विधानसभा अध्ययन दल के सदस्य के रूप में उन्होंने सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंडोनेशिया की यात्रा कर वहां की कृषि एवं विकास योजनाओं का अवलोकन किया।
बधाइयों का लगा तांता
उनकी नियुक्ति पर महासभा के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के अनेक पदाधिकारियों ने शुभकामनाएँ दी हैं। बधाई देने वालों में मुख्यतः शामिल हैं:
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष: मनोज वर्मा
राष्ट्रीय सचिव: गोपाल वर्मा, जगन्नाथ वर्मा
महिला प्रकोष्ठ: चंद्रिका चंद्राकर, डॉ. सरोज चंद्राकर, सरिता वर्मा
प्रदेश पदाधिकारी: जयप्रकाश वर्मा, रवि वर्मा, वतन चंद्राकर, विनय चंद्राकर
महासमुंद जिला संगठन: द्रोण चंद्राकर, ईश्वर चंद्राकर, निरंजना चंद्राकर
महिला कार्यकर्ता व समाजजनों में: लता, सुरेखा, रश्मि, मीणा, कुसुम, पिंकी, कामिनी, डॉ. वीणा सहित सैकड़ों समाजजन
सभी ने श्री चंद्राकर के अनुभव और नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए महासभा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article