34.3 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

बेमेतरा में सहकारिता का विस्तार:-38 नई सेवा सहकारी समितियों के साथ 15 अप्रैल को होगा वर्चुअल शुभारंभ

Must read

बेमेतरा, 13 अप्रैल 2026:-

15 अप्रैल को होगा वर्चुअल शुभारंभ

15 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं सहकारिता मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इन नवीन समितियों का वर्चुअल शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले की सभी 38 नई सहकारी समितियों में एक साथ किया जाएगा।

जिला बेमेतरा में किसानों को सशक्त बनाने और सहकारिता व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। जिले के प्रत्येक किसान परिवार तक सहकारिता की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 38 नई सेवा सहकारी समितियों का गठन किया गया है। इन नवगठित समितियों में मर्या. ओड़िया, पिपरीया, परसबोड़, भटगांव, जानो, लुक, मासुलगोंदी, नवागांवकला, कंदई, तेंदुवा, केशडबरी, हरदी, सांकरा, कुम्ही, लावातरा, भाठासोहरी, आन्दु, परपोड़ा, बसनी, गांगपुर, खैरझिटी, बिटकुली, लालपुर, जांता, बटार, पड़कीडीह, करचुवा, मजगांव, जंगलपुर, गनिया, झुलना, मेहना, कुंवा, चिचोली, एरमशाही, गनियारी, तेन्दुआ एवं झिलगा सम्मिलित हैं।

किसानों को मिलेंगी बहुआयामी सुविधाएं
इन नई सेवा सहकारी समितियों के जरिए किसानों को खाद, बीज, कीटनाशक, कृषि यंत्र एवं ऋण जैसी सुविधाएं सहजता से मिल सकेंगी। इसके साथ ही किसान अपनी उपज — धान, चना, सोयाबीन, सरसों, मसूर आदि — को पहले की तुलना में कहीं अधिक सुविधाजनक तरीके से समितियों के माध्यम से विक्रय कर सकेंगे। समितियों के बहुद्देशीय स्वरूप से आम नागरिकों को भी फायदा होगा। लोक सेवा केन्द्र के रूप में संचालित इन समितियों में बिजली बिल भुगतान, टिकट बुकिंग, मोबाइल रिचार्ज, ऑनलाइन आवेदन तथा बी-1, खसरा-नक्शा जैसी दैनिक जरूरतों की सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

खरीफ 2026-27 के लिए विशेष कार्यक्रम
इस आयोजन के दौरान खरीफ वर्ष 2026-27 के लिए किसानों को ऋण वितरण, नवीन सदस्यता ग्रहण, खाद वितरण एवं किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी पूर्ण किए जाएंगे।

किसानों से सहभागिता की अपील
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समिति अध्यक्षों, कर्मचारियों एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति रहेगी। जिला प्रशासन ने कार्यक्षेत्र के समस्त किसानों से आग्रह किया है कि वे अपनी नजदीकी सेवा सहकारी समिति में पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता करें और उपलब्ध सेवाओं का भरपूर लाभ उठाएं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article