कुरूद/धमतरी/छत्तीसगढ़:_27/09/2025
बड़ी ख़बर! कुरूद विधानसभा के विकास पुरुष, विधायक माननीय श्री अजय चंद्राकर जी के अथक प्रयासों से कुरूद में BA LLB महाविद्यालय की स्थापना हेतु प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो गई है।
छत्तीसगढ़ शासन, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति (क्रमांक FINACC-36/865/2025/38-1) में शासकीय नवीन विधि महाविद्यालय, कुरूद, जिला-धमतरी के भवन निर्माण के लिए ₹4.6584 करोड़ (लगभग 4.66 करोड़ रुपये) की महत्वपूर्ण प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
🎓 इस उपलब्धि से…
स्थानीय विद्यार्थियों को अब विधि की पढ़ाई के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
कुरूद में ही उच्चस्तरीय कानूनी शिक्षा मिलेगी, जिससे शिक्षा, समाज सुधार और न्याय व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।
विधायक श्री अजय चंद्राकर जी ने कहा कि ग्रामीण विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रही है। यह स्वीकृति क्षेत्र में उच्च शिक्षा के नए आयाम स्थापित करेगी।
🙏भाजपा कार्यकर्ता एवं विधानसभा की जनता ने जताया विधायक का आभार
कुरूद में शिक्षा के प्रति सतत् सजग रहकर ग्रामीण विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयासरत हमारे लोकप्रिय विधायक माननीय श्री अजय चंद्राकर जी को हृदय से धन्यवाद एवं आभार।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर समस्त छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएँ!
“उक्त जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म से प्राप्त है,
कुरूद में BA LLB महाविद्यालय की स्थापना से शिक्षा, समाज सुधार और न्याय व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी: विधायक अजय चंद्राकर


