36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

छत्तीसगढ़ में बिजली दर में वृद्धि, न्यू टैरिफ रेट जल्द जारी

Must read

रायपुर/छत्तीसगढ़ :_छत्तीसगढ़ प्रदेश से एक खबर निकलकर आ रही है जिसमें बिजली का टैरिफ बढ़ाया जा रहा है।छत्तीसगढ़ में बिजली की दरें 1 जुलाई से बढ़ने की संभावना है। राज्य विद्युत वितरण कंपनी (CSPDCL) ने विद्युत नियामक आयोग को बिजली दरों में प्रति यूनिट 15 से 20 पैसे की बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा है। यदि यह प्रस्ताव मंजूर होता है, तो राज्य के करीब 64 लाख उपभोक्ताओं को औसतन 20 से 50 रुपये तक अतिरिक्त भुगतान करना पड़ सकता है।
64 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका
आगामी 1 जुलाई से छत्तीसगढ़ में 20 पैसे प्रति यूनिट बिजली बिल आप आपका बढ़ाने वाला है छत्तीसगढ़ के 64 लाख बिजली उपभोक्ताओं को जुलाई महीने की वजह से अब एक बड़ा झटका लग सकता है दरअसल (CSPDCL) ने विद्युत नियामक आयोग को 4550 करोड रुपए की घाटे की जानकारी सौंपी है।
बिजली दर बढ़ने के कारण
CSPDCL को 4,550 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है, जिसकी भरपाई के लिए टैरिफ बढ़ाना जरूरी है।घरेलू, कृषि और छोटे व्यापारिक उपभोक्ताओं को दी जा रही सब्सिडी के कारण कंपनी पर भारी वित्तीय बोझ है।
20 पैसे/यूनिट तक बिजली दर वृद्धि का प्रस्ताव
विद्युत नियामक आयोग ने जनसुनवाई के बाद उपभोक्ताओं और जनप्रतिनिधियों से मिली राय को आयोग को भेज दिया है।
(CSPDCL) ने इस घाटे को कवर करने के लिए 20 पैसे प्रति यूनिट तक बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है नया टैरिफ आगामी 1 जुलाई से लागू हो सकता है ।
कांग्रेस ने किया विरोध
इस प्रस्ताव के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लालटेन और चिमनी लेकर के विद्युत नियामक आयोग की जनसुनवाई में पहुंचे। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बिजली बिल हाफ योजना में 65 लाख उपभोक्ताओं को फायदा मिल रहा था बीजेपी सरकार ने इस स्कीम को बंद कर दिया और अब बिजली दर में बढ़ोतरी करके उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त भार देने जा रही हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article