धमतरी, 21 अगस्त 2026
06 दवाओं के नमूने जांच के लिए रायपुर भेजे गए, एक मेडिकल स्टोर में अनियमितता मिलने पर कार्रवाई जारी।
जिले में नकली, अमानक और संदिग्ध दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने के लिए औषधि निरीक्षण अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार राज्यव्यापी विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के तहत संयुक्त निरीक्षण दल द्वारा जिले के विभिन्न औषधि प्रतिष्ठानों में औचक जांच की जा रही है।
अभियान के दौरान संयुक्त टीम ने जिले के 12 औषधि प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दवाओं की खरीदी-बिक्री से संबंधित बिल-वाउचर, स्टॉक रजिस्टर, आपूर्ति स्रोत और अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई। राज्य में C&F, डिपो और सुपर स्टॉकिस्ट उपलब्ध होने के बावजूद राज्य के बाहर से खरीदी गई दवाओं को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
इसके अलावा नारकोटिक एवं साइकोट्रॉपिक औषधियों के क्रय-विक्रय, भंडारण, स्टॉक तथा संबंधित दस्तावेजों की भी गहन जांच की जा रही है।
06 दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे
औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अभियान के तहत इस सप्ताह 06 औषधि नमूने संकलित किए गए हैं। इनमें Tab. Elmox-CV 625 LB, Tab. Onco-4, CC-GO DX Cough Syrup 100ml, Bethasulide-P(R), Tab. Mokcan 250 DT और Tab. Ofiz 200 शामिल हैं।
सभी नमूनों को जांच एवं विश्लेषण के लिए औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा गया है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इन प्रतिष्ठानों की हुई जांच
संयुक्त निरीक्षण दल ने औषधि भंडार शासकीय जिला अस्पताल धमतरी, सूर्या मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स नारी, गौतम फार्मा धमतरी, लक्ष्मी मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स धमतरी, मेहता मेडिकोज धमतरी, रमेश मेडिकल स्टोर्स धमतरी, स्वास्तिक मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स धमतरी, कबीर मेडिकल स्टोर्स छाती, दिनेश मेडिकल स्टोर्स प्रा. लिमिटेड धमतरी, गायत्री मेडिकल धमतरी, पवार मेडिकल एजेंसीज धमतरी और आरती मेडिकोज धमतरी का निरीक्षण किया।
सूर्या मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स, नारी में अनियमितता पाए जाने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
अधिकृत स्रोत से दवा खरीदने की अपील


