राजपथ का कर्तव्य पथ बनना, रेस कोर्स रोड का लोक कल्याण मार्ग और नए भारतीय कानून (BNS, BNSS, BSA) इसी सोच का उदाहरण हैं
बेमेतरा | 09 जनवरी 2026
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आज बेमेतरा जिले में VB–G RAM G (विकसित भारत – गारंटीकृत रोजगार एवं आजीविका मिशन, ग्रामीण) को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम प्रभारी नारायण चंदेल ने कहा कि यह योजना ग्रामीण भारत की आर्थिक मजबूती की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को साकार करने में निर्णायक भूमिका निभाएगी।
उन्होंने कहा कि इस योजना का मूल उद्देश्य हर गरीब परिवार को सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराना है। गरीब, जनजातीय और पिछड़ा वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु यह कानून लाया गया है। यह कार्यक्रम महात्मा गांधी के विचारों और रामराज्य की भावना के अनुरूप है।
प्रेस वार्ता के प्रमुख बिंदु
हर ग्रामीण परिवार को 125 दिन का रोजगार देने की गारंटी होगी, जबकि वन क्षेत्रों में कार्यरत ST श्रमिकों को अतिरिक्त 25 दिन का रोजगार मिलेगा।काम के दिन बढ़ने के साथ ही मजदूरी का भुगतान समय पर किया जाएगा।मनरेगा पर अब तक 11.74 लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जिनमें से 8.53 लाख करोड़ रुपये मोदी सरकार के कार्यकाल में खर्च हुए।
कांग्रेस और इंडी गठबंधन द्वारा ‘विकसित भारत’ और भगवान राम के नाम पर राजनीति करने पर सवाल उठाते हुए कहा गया कि देश 2047 तक विकसित भारत बनकर रहेगा।रोजगार योजनाओं के नामकरण का इतिहास बताते हुए कहा गया कि कांग्रेस सरकारों ने योजनाओं को बार-बार नाम बदलकर राजनीतिक लाभ के लिए उपयोग किया, जबकि मोदी सरकार में “नाम नहीं, काम बोलता है।”
नारायण चंदेल ने कहा कि बीते 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का वैश्विक मान-सम्मान, सीमा सुरक्षा, सेना का मनोबल और आत्मनिर्भरता अभूतपूर्व रूप से बढ़ी है।कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने की दिशा में भी ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश की लगभग 600 योजनाओं, संस्थानों और पुरस्कारों का नाम एक ही परिवार से जोड़ा गया, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने योजनाओं को सेवा और कर्तव्य से जोड़ा।
प्रेस वार्ता में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, रजक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद रजक, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहू, मीडिया प्रभारी हर्षवर्धन तिवारी, तानसेन पटेल, प्रज्ञा निर्वाणी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


