किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल अंतर राशि होली से पूर्व एकमुश्त देने का फैसला
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के किसान हितैषी निर्णय से किसानों में उत्साह
रायपुर_20 फरवरी 2026
राज्य सरकार ने समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की अंतर राशि होली से पूर्व एकमुश्त भुगतान करने का निर्णय लिया है। मंत्रिपरिषद की बैठक में स्वीकृत इस कदम से प्रदेश भर के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम कोसंगा के किसान श्री पहरूराम ने कहा, “इस वर्ष मैंने 72 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेचा। होली से पहले अंतर राशि मिलने से विवाह-शादी जैसे पारिवारिक कार्य आसान होंगे।” उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में सरगुजा जिले के 52,553 किसानों ने धान समर्थन मूल्य पर बेचा। अब उनकी बैंक खातों में अंतर राशि एकमुश्त जमा होगी, जिससे उनके चेहरे पर रौनक लौटेगी।
इस निर्णय से किसानों को उनके पसीने की सही कीमत मिलेगी। होली से पहले भुगतान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा और स्थानीय बाजारों में रौनक बढ़ाएगा।
- Advertisement -
- Advertisement -