36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

स्वास्थ्य मंत्री के गृह ग्राम रतनपुर में एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के संविदा कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

Must read

नियमितिकरण की मांग, मंत्री ने लिया संज्ञान और शीघ्र पहल का दिया आश्वासन

JANCHOUPAL_36
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB), 16 अगस्त 2025।

स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ सरकार श्यामबिहारी जायसवाल के गृह ग्राम रतनपुर में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम
के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के संविदा कर्मचारियों ने नियमितिकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

संविदा कर्मचारियों ने मंत्री निवास में भेंट कर कहा कि वे पिछले 25 वर्षों से संविदा पर कार्यरत हैं। उनकी संख्या लगभग 400 है, जिनके नियमित होने पर शासन पर विशेष वित्तीय भार भी नहीं पड़ेगा। कर्मचारियों ने जानकारी दी कि —
केंद्र सरकार पहले ही राज्य सरकार को
नियमितिकरण हेतु अनापत्ति पत्र (NOC)
दे चुकी है।

मणिपुर सरकार में एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के संविदा कर्मचारियों का
नियमितिकरण
हो चुका है।
छत्तीसगढ़ में इनके पद भी
पूर्व से स्वीकृत सेटअप
में शामिल हैं।

कर्मचारियों ने बताया कि वे HIV/एड्स नियंत्रण में संवेदनशील एवं गोपनीय कार्य करते हुए जोखिम उठाकर सेवा दे रहे हैं। कई संविदा कर्मचारी कोरोना काल में फ्रंटलाइन वॉरियर की तरह डटे रहे, जिनमें कुछ अपनी जान गंवा बैठे।

कई परिवार आर्थिक-सामाजिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि एकमुश्त वेतन के अलावा उन्हें किसी भी शासकीय सुविधा का लाभ नहीं मिलता। वर्षों की सेवा और बढ़ती उम्र के कारण अब सेवानिवृत्ति के कगार पर खड़े ये कर्मचारी भविष्य की असुरक्षा और पारिवारिक संकट से जूझ रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने संविदा कर्मचारियों की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और इस पर शीघ्र पहल का आश्वासन दिया। ज्ञापन को उन्होंने संबंधित विभाग को अग्रेषित कर आगे की कार्यवाही हेतु भेज दिया।

कार्यक्रम में शामिल प्रतिनिधि

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से विजेंद्र खटकर (ICTC परामर्शदाता, कोरिया) सहित मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के एड्स नियंत्रण कार्यक्रम से जुड़े संविदा कर्मचारी उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article