कल होगा भाजपा सरकार का पुतला दहन – बिजली ऑफिस का घेराव
बेमेतरा, 6 अगस्त 2025
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा और शहर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से घोषणा की है—
“भाजपा सरकार की जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ अब कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी।”
बेतहाशा बिजली बिल मे वृद्धि कर जनता को परेशान किया जा रहा है तथा हाफ बिजली बिल योजना समाप्त किए जाने के विरोध मे आप सभी कांग्रेस साथियों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर उक्त प्रदर्शन मे अपनी उपस्थिति अनिवार्य करें।
7 अगस्त को विशाल धरना और पुतला दहन
- समय : दोपहर 12 बजे
- स्थान : बिजली कार्यालय, बेमेतरा
- नेतृत्व : जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री आशीष छाबड़ा
आंदोलन की वजह
भाजपा सरकार ने हाफ बिजली बिल योजना के तहत 400 यूनिट की सीमा खत्म कर दी है, जिससे उपभोक्ताओं पर बेतहाशा बिजली बिल का बोझ बढ़ गया है। कांग्रेस ने इसे जनविरोधी फैसला बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज करने का एलान किया है।
जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री ललित विश्वकर्मा और शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुमन गोस्वामी ने प्रेस विज्ञप्ति में आगे कहा है कि
कल दिनांक 7 अगस्त को दोपहर 12 बजे बेमेतरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री आशीष छाबड़ा के नेतृत्व मे बिजली ऑफिस कार्यालय बेमेतरा के सामने राज्य सरकार का पुतला दहन कर कार्यालय का घेराव किया जाएगा ।
कांग्रेस का आह्वान
“हर कांग्रेस कार्यकर्ता, हर जनसामान्य – ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर भाजपा सरकार को जगाने का काम करें।”
जिला कांग्रेस महामंत्री : ललित विश्वकर्मा
शहर कांग्रेस अध्यक्ष : सुमन गोस्वामी


