📍Janchoupal36.com/बेमेतरा, 21 जुलाई 25
बेमेतरा विधानसभा अंतर्गत नगर पंचायत भिभौरी में बिजली कटौती, अनियमित बिलिंग और जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल कार्यालय का घेराव करते हुए विरोध रैली निकाली। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री आशीष छाबड़ा ने किया।
प्रदर्शन के दौरान श्री छाबड़ा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा:
“भाजपा की सरकार को सत्ता संभाले हुए अभी दो वर्ष भी नहीं हुए, लेकिन चार बार बिजली दरों में वृद्धि कर जनता पर बोझ डाला गया है। भिभौरी, बेरला और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन चार से छह घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। ऊपर से अनाप-शनाप बिजली बिल भेजे जा रहे हैं।”
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार किसानों को न तो समय पर खाद दे पा रही है, न ही बिजली, बल्कि जनता को लूटने में जुटी है।
“यदि बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस इससे भी बड़ा जन आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।”
प्रदर्शन में कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल रहे जिनमें प्रमुख हैं:
रामेश्वर देवांगन (बेरला ब्लॉक अध्यक्ष), रवि परगनिया (जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि), ललित विश्वकर्मा (महामंत्री), शुभम वर्मा, नवाज खान, चन्द्र विजय धीवर, नेतराम निषाद, निहाल परगनिया, रवि साहू, निलेश वर्मा, प्रकाश यादव, मोहित धीवर, बुद्धदेव नेवल, वीणा साहू, विक्की साहू, राजेन्द्र वर्मा, दुर्गेश साहू, किशन साहू, भूषण साहू, सुमित राजपूत, प्रवीण शर्मा, जयंत जांगड़े, बबली सोनवानी, कृष्णा चतुर्वेदी, दिगंबर परगनिया, लोकनाथ यादव, रमेश पाटिल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नगरवासी उपस्थित रहे।
विद्युत समस्याओं को लेकर कांग्रेस का भिभौरी में जोरदार प्रदर्शन, विद्युत कार्यालय का किया घेराव


