34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

बिजली बिल हाफ योजना बंद करने पर कांग्रेस का बेमेतरा में हल्ला बोल,धरना प्रदर्शन,

Must read

बेमेतरा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, कहा – “साय सरकार ने जनता को झटका दिया है” बिजली बिल हाफ योजना बंद कर भाजपा सरकार ने जनता को ठगा है।

बेमेतरा, 07 अगस्त 2025 // जनचौपाल36 न्यूज
भाजपा सरकार द्वारा बिजली बिल हाफ योजना बंद करने के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा ने बिजली विभाग कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक एवं जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने किया।

किसान गरीबों के साथ अन्याय

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 5 वर्षों तक 44 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना चलाई, जिससे प्रत्येक उपभोक्ता को ₹40,000 से ₹50,000 तक की बचत हुई। छाबड़ा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने इस जनकल्याणकारी योजना को बंद कर आम जनता, किसानों और गरीबों के साथ अन्याय किया है।

“बिजली कटौती और महंगाई दोनों में मार”

आशीष छाबड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद महज 17 महीनों में चार बार बिजली दरों में बढ़ोतरी की है। घरेलू उपभोक्ताओं पर 80 पैसे प्रति यूनिट तक का भार डाला गया, वहीं कृषि पंपों की बिजली दर में 50 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है।

जनता ,अधिकार कर्मचारी सब परेशान

उन्होंने कहा, “साय सरकार ने जनता को राहत देने के बजाय बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या थमा दी है। ट्रांसफार्मर जलने के बाद महीनों तक मरम्मत नहीं हो रही। अधिकारी भी परेशान हैं क्योंकि सरकार ने ट्रांसफार्मर की खरीदी रोक दी है।”

“जनता को लूटने में व्यस्त भाजपा”

पूर्व विधायक छाबड़ा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, “इनको न शिक्षा की चिंता है, न स्वास्थ्य की। ये सिर्फ शराब बिक्री बढ़ाकर मुनाफा कमाने में लगे हैं।” उन्होंने कहा कि कोयला, पानी और जमीन छत्तीसगढ़ की है, लेकिन जनता को महंगे दामों पर बिजली बेची जा रही है — यह दुर्भाग्यजनक है।

100 यूनिट का झुनझुना थमाया”

पूर्व संसदीय सचिव गुरदयाल सिंह बंजारे ने भी प्रदर्शन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बिजली बिल हाफ योजना को बंद कर इसे महज 100 यूनिट तक सीमित कर दिया है, जबकि आज एकल बत्ती कनेक्शन वाले घरों में भी 100 यूनिट से ज्यादा खपत हो रही है। यह सीधे जनता को धोखा देने जैसा है।

प्रदर्शन में भारी जनसमूह

इस मौके पर कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें ललित विश्वकर्मा, सुरेंद्र तिवारी, नंद साहू, टी आर जनार्दन, विजय बघेल, ओम दाऊ, हरीश साहू, श्रीमती सुशीला जोशी, दीपक दिनकर, सुमित राजपूत, रश्मि मिश्रा, शिशिर दुबे, राजेश सिंह नायक समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और आमजन शामिल थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article