30.1 C
Raipur
Tuesday, September 29, 2026

जिला कांग्रेस का विरोध मार्च: ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

Must read

बेमेतरा- 29 सितंबर 2026

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा के नेतृत्व में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा ने आज जिला कलेक्टोरेट तक विशाल विरोध मार्च निकाला। वोट चोरी के आरोपों की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी तथा उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णयों और मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग को लेकर कांग्रेसजनों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और जिस तरह उसका दुरुपयोग किया गया है, वह भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि समय रहते विरोध नहीं किया गया तो आने वाले समय में लोकतंत्र को खतरा उत्पन्न हो जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त चुनाव आयोग में बैठकर भाजपा कार्यकर्ता की तरह कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेता राहुल गांधी हमेशा से कहते आए हैं कि चुनाव आयोग ठीक से काम नहीं कर रहा है, और आज वह बात सच साबित हुई है। सभा को पूर्व संसदीय सचिव गुरदयाल बंजारे ने भी संबोधित किया।

विरोध प्रदर्शन में पूर्व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, पूर्व विधायक गुरदयाल सिंह बंजारे सहित सेवादल, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी, अनुसूचित जाति-जनजाति कांग्रेस, इंटक, खेल प्रकोष्ठ, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, चिकित्सा प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, जिला पंचायत एवं जनपद सदस्य, पार्षदगण तथा मंडल एवं बूथ कमेटियों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article