कांग्रेस के विधानसभा घेराव: बेमेतरा जिले से हजारों कार्यकर्ताओं का रहा जोरदार प्रदर्शन
बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राजधानी विधानसभा घेराव,मनरेगा बचाओ महासंग्राम में हजारों कार्यकर्ताओं ने कूच किया।
बेमेतरा, दिनांक: 18 मार्च 2026
मीडिया प्रभारी, जिला कांग्रेस कमेटी, बेमेतरा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित “मनरेगा बचाओ महासंग्राम” के अंतर्गत रायपुर में विधानसभा घेराव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आंदोलन में बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के नेतृत्व में जिले से हजारों पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मनरेगा श्रमिक रायपुर पहुँचे और विधानसभा घेराव में सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।
इस महाआंदोलन में जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष, शहर कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई तथा संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा
“मनरेगा कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक एवं जनहितकारी योजना है, जिसने देश के गरीब व मजदूर वर्ग को रोजगार देकर उनका जीवन स्तर ऊँचा किया और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया। भाजपा सरकार इस योजना को कमजोर करने, बंद करने तथा नाम बदलने की साजिश कर रही है, जो मजदूरों के अधिकारों का सीधा हनन है। जब-जब किसानों और मजदूरों के अधिकारों पर आंच आएगी, कांग्रेस सड़क से सदन तक उनके साथ खड़ी रहेगी।”
यह विधानसभा घेराव कार्यक्रम बेमेतरा जिले की जनभागीदारी
में मनरेगा से जुड़े श्रमिकों, कांग्रेस पदाधिकारियों और हजारों कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर इस आंदोलन में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराते हुए विधानसभा घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिससे जिला कांग्रेस बेमेतरा से अधिक से अधिक कार्यकर्ता राजधानी पहुंचकर विधानसभा घेराव को पूर्ण बनाने में सहयोग प्रदान किया। जिससे हमारा महाआंदोलन का उद्देश्य पूर्ण सफल रहा।
- Advertisement -
- Advertisement -