24.1 C
Raipur
Wednesday, August 19, 2026

अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन राशि प्रकरण की जांच, कलेक्टर ने चार सदस्यीय समिति गठित की

Must read

बेमेतरा 12 जून 2026 —

अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन राशि दिलाने के नाम पर कथित रिश्वत मांगने के आरोपों की जांच के लिए जिला प्रशासन ने त्वरित कदम उठाए हैं। आवेदक विनय बंजारे (निवासी ग्राम सिंघनपुरी) की 11 जून 2026 को प्राप्त लिखित शिकायत के बाद कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने 12 जून 2026 को एक चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।

जांच समिति में शामिल सदस्य हैं: वित्त शाखा की प्रभारी अधिकारी श्रीमती दिव्या पोटाई, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अभिषेक जायसवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला एवं बाल विकास विभाग) चंद्रेश सिसोदिया तथा लीड बैंक अधिकारी श्री सुशील सिंह।

समिति को शिकायत की तहकीकात करने के साथ-साथ मार्च 2026 से अब तक संबंधित प्रकरणों और पात्रता संबंधी दस्तावेजों की भी पड़ताल करने का निर्देश दिया गया है।

आदेश में समिति को एक सप्ताह के भीतर स्पष्ट अभिमत सहित अपना लिखित जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। शिकायत में आरोप है कि न्यायालय परिसर में पदस्थ एक कर्मचारी ने राशि स्वीकृत कराने के नाम पर धनराशि की मांग की थी। मामले से जुड़ा एक वीडियो और अन्य तथ्य सामने आने के बाद प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश जारी किए हैं।

अब प्रशासनिक कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे तय की जाएगी। जनता तथा शिकायतकर्ता दोनों की निगाहें समीक्षा समिति की रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article