36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

सीएम साय का सुशासन संवाद – नवाचार और पारदर्शिता पर फोकस”

Must read

रायपुर, 14 अक्टूबर 2025

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में सुशासन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ मंत्रीगण, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नवाचार व्यवहारिक हों, जनता को राहत दें और फ्लैगशिप योजनाओं को मजबूती दें। उन्होंने निर्देश दिया कि नवाचारों में जनता की राय और फीडबैक को प्राथमिकता मिले। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, ई-ऑफिस, डिजिटल गवर्नेंस और कार्यालयीन अनुशासन को सुशासन की रीढ़ बताया।

कार्यक्रम में रायपुर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जशपुर सहित विभिन्न जिलों के नवाचारों की प्रस्तुति दी गई। कॉफी टेबल बुक’ का विमोचन भी किया गया। जशपुर के जशप्योर ब्रांड, दंतेवाड़ा के भूमि रिकॉर्ड डिजिटाइजेशन और नारायणपुर के इंटिफाई प्लेटफॉर्म की सराहना की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन निरंतर सुधार की प्रक्रिया है, जिसके लिए तकनीक, पारदर्शिता और जनता से सीधा संवाद आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे जमीनी स्तर पर योजनाओं की वास्तविक स्थिति जानें और प्रशासन को परिणाममुखी बनाएं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article