31.1 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

“बच्चों की रुचि व कौशल आधारित शिक्षा ही आत्मनिर्भर भारत का आधार – विधायक दीपेश साहू”

Must read

शाला प्रवेश उत्सव में बोले विधायक दीपेश साहू – “शिक्षा में ऐतिहासिक परिवर्तन का दौर जारी है”

Janchoupal36.com
बेमेतरा, 5 जुलाई 2025 –

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, सिंघौरी में आज शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बेमेतरा विधायक दीपेश साहू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। विद्यालय प्राचार्य रामगोपाल चंद्राकर ने स्वागत भाषण में विद्यालय की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए अतिथियों का अभिनंदन किया।
मुख्य अतिथि दीपेश साहू ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा,
“वर्षा के बावजूद इस प्रकार के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए विद्यालय परिवार बधाई के पात्र हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव हो रहे हैं। नई शिक्षा नीति बच्चों की रुचियों और कौशल को केंद्र में रखकर उन्हें आत्मनिर्भर भारत का निर्माता बना रही है।”
उन्होंने छात्रों से संवाद करते हुए प्रेरणास्पद संदेश दिया –
“लक्ष्य तय करो और उसी दिशा में आगे बढ़ो, क्योंकि शिक्षा ही प्रगति का माध्यम है। गरीब पैदा होना अपराध नहीं, लेकिन गरीब ही मर जाना जीवन की सबसे बड़ी विफलता है।”
साथ ही उन्होंने विद्यालय के लिए बाउंड्री वॉल, किचन निर्माण, साइकिल स्टैंड जैसी सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
अध्यक्ष विजय सिन्हा ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के महत्व और अभिभावकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि
“शिक्षा की नींव मजबूत करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा शुरू किए गए आंगनबाड़ी केंद्र आज भी प्रासंगिक हैं।”
उन्होंने आगामी “नालंदा परिसर” के भूमि पूजन की जानकारी देते हुए विधायक दीपेश साहू का आभार भी जताया।
उपस्थित गणमान्य अतिथि
कार्यक्रम में भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष युगल किशोर देवांगन, हर्षवर्धन तिवारी, महेश साहू, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष डी. टी. मानिकपुरी, पार्षद विकास तंबोली, गौरव साहू, नीतू कोठारी, निखिल साहू, दोहई लाल वर्मा, कमलेश वर्मा, राकेश वर्मा, डॉ. विनय साहू, ओंकार साहू, राजीव तंबोली, सुरेंद्र साहू, चंद्रशेखर वर्मा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article