यह आयोजन मंगलवार शाम रायपुर के महादेव घाट पर सनातन ध्वज वाहिनी एवं महिला मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया गया।
रायपुर, 18 सितंबर। जनचौपाल 36
महाआरती के दौरान मंत्रोच्चार से पूरा घाट गूंज उठा और खारुन नदी तट पर 21 सौ दीपों का दीपदान किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का गौरव पूरी दुनिया में बढ़ा है। उन्होंने उन्हें
“आधुनिक भारत का शिल्पकार”
बताते हुए कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प प्रधानमंत्री ने लिया है और इसी दिशा में छत्तीसगढ़ की डबल इंजन सरकार भी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने साध्वी प्रज्ञा भारती के नेतृत्व में चंद्रपुर स्थित महानदी तट पर शुरू हुई गंगा आरती और रायगढ़ की केलो नदी में प्रारंभ हुई आरती का उल्लेख करते हुए कहा कि यह परंपरा नदी संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल है। उन्होंने खारुन नदी में भी समय-समय पर गंगा आरती आयोजित करने का आह्वान किया।
श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की बधाई दी। साथ ही आयोजन समिति की सराहना की।
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल इस अवसर पर रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि नदियों की आरती हमारी आस्था और संस्कृति से जुड़ी बहुत प्राचीन परंपरा है।आदिकाल से नदियों की आरती हमारी आस्था और संस्कृति का प्रतीक है।इसके माध्यम से हम नदियों से न केवल जुड़े रहते हैं बल्कि उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाते हैं।
भव्य महाआरती में साध्वी प्रज्ञा भारती, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोती लाल साहू, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, अपेक्स अध्यक्ष श्री केदार गुप्ता, नॉन अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु मौजूद रहे।


