34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

मुख्यमंत्री श्री साय का IIM रायपुर के सुशासन फेलोज़ से संवाद

Must read

ईमानदारी व निष्ठा से ही मिलता है जनसेवा का आशीर्वाद

रायपुर, 08 अगस्त 2025_ Janchoupal_36
(खबर सूत्र छत्तीसगढ़ जनसंपर्क)

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जिम्मेदारी ईमानदारी व निष्ठा से निभाने पर जनता का स्नेह और आशीर्वाद मिलता है। वे मंत्रालय महानदी भवन में IIM रायपुर के सुशासन फेलोशिप विद्यार्थियों से ‘मुख्यमंत्री सुशासन संवाद’ में जुड़ रहे थे।

सीएम श्री साय बताया कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जिसने सुशासन एवं अभिसरण विभाग बनाया और ई-ऑफिस लागू कर फाइलों को डिजिटलीकृत किया, जिससे कार्यप्रणाली पारदर्शी हुई। भ्रष्टाचार रोकना सरकार की प्राथमिकता है।

प्रदेश के मुखिया ने कहा जनता तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाना ही असली सुशासन है—योजनाएं सोच-समझकर बनें और जमीनी स्तर पर असर दिखाएँ।

संवाद में फेलो हर्षवर्धन के सवाल पर उन्होंने अपने ग्राम बगिया से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक के सफर को साझा किया—कम उम्र में पिता के निधन के बाद मिली जिम्मेदारियों को निष्ठा से निभाया, और जनता ने पंच से लेकर मुख्यमंत्री तक का विश्वास दिया।

फेलो मनु पांडेय के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के संकल्प में छत्तीसगढ़ की बड़ी भूमिका है। वर्तमान 5 लाख करोड़ रुपये की जीएसडीपी को 75 लाख करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य है, जो ठोस योजना से संभव होगा।

सीएम विष्णु देव साय ने राज्य की खनिज संपदा, 44% वन क्षेत्र और मेहनतकश युवाओं को छत्तीसगढ़ की ताकत बताया—उन्होंने कहा“आप जैसे युवाओं के संकल्प से विकसित छत्तीसगढ़ बनेगा।

कार्यक्रम में सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव श्री राहुल भगत ने फेलोशिप योजना की रूपरेखा बताई—IIM रायपुर के साथ मिलकर पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम, विभागीय प्रशिक्षण और नीति निर्धारण में योगदान इसका हिस्सा है।
मुख्यमंत्री ने फेलोशिप का प्रोस्पेक्टस विमोचित किया और अंजोर विजन डॉक्युमेंट भेंट किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी, IIM रायपुर के प्रोफेसर और छात्र उपस्थित थे।




- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article