उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन, 2 करोड़ की अतिरिक्त घोषणा
रायपुर/गोबरा नवापारा, 21 अगस्त।
Janchoupal36
उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव ने आज गोबरा नवापारा नगर पालिका में ₹5.30 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने शहर के लिए अतिरिक्त ₹2 करोड़ देने की घोषणा भी की।
प्रमुख कार्य
₹1.23 करोड़ से निर्मित व्यावसायिक परिसर का लोकार्पण
₹71 लाख से बने तहसील कार्यालय और ₹30 लाख से विकसित अटल परिसर का उद्घाटन
धीवर व कसेर समाज के सामुदायिक भवन (₹25 लाख व ₹30 लाख)
दो स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष (₹48 लाख 42 हजार)
स्ट्रीट पोल विस्तारीकरण (₹98 लाख 78 हजार)
सांस्कृतिक भवन (₹53 लाख 17 हजार)
वार्डों में सीसी रोड निर्माण (₹15 लाख)
कहार भोई समाज भवन (₹7 लाख)
आकांक्षी शौचालय (₹28 लाख 20 हजार) का भूमिपूजन
कार्यक्रम की खास बातें
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के हितग्राहियों को अनुज्ञा पत्र वितरित
स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया गया
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत उप मुख्यमंत्री ने रुद्राक्ष का पौधा और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कपूर का पौधा लगाया
नेताओं के वक्तव्य
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा—
“पिछले डेढ़ वर्षों में गोबरा नवापारा को 23 करोड़ रुपए के विकास कार्य मिले हैं। राज्य के हर शहर का सुव्यवस्थित विकास सिटी डेवलपमेंट प्लान से किया जा रहा है। मोदी जी की गारंटी को पूरा करना हमारी प्राथमिकता है।”
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा—
“पिछले 20 महीनों में राजस्व विभाग सहित कई विभागों में बड़े सुधार हुए हैं। लोगों के काम तेजी से निपट रहे हैं और फर्जीवाड़ा थमा है।”
उपस्थिति
कार्यक्रम में विधायक इंद्र कुमार साहू, नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, अशोक बजाज सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व नागरिक मौजूद रहे।


