34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

दंडामी लक्जरी रिसॉर्ट, चित्रकोट बस्तर में छत्तीसगढ़ी एवं जनजातीय व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित

Must read

रायपुर, 09 दिसंबर 2025।

छत्तीसगढ़ स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा राज्य की संस्कृति, परंपराओं और पर्यटन को नए आयाम देने के उद्देश्य से विशेष गतिविधियों की श्रृंखला शुरू की गई है। इसी क्रम में 09 दिसंबर 2025 को बस्तर के प्रसिद्ध दंडामी लक्जरी रिसॉर्ट, चित्रकोट में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी एवं जनजातीय व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसने स्थानीय खानपान और जनजातीय पाक-कला की समृद्ध विरासत को एक मंच पर उजागर किया।

कार्यक्रम में प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों—जैसे चिला, फरा, चीला, बैरा, लाल भाजी, बोड़ा, कोदो-कुटकी आधारित पकवान, जनजातीय समुदायों के विशिष्ट भोज्य पदार्थ, और बस्तर के पारंपरिक महुआ व सल्फी आधारित व्यंजनों की विशिष्ट प्रस्तुति देखने को मिली। आयोजन का उद्देश्य स्थानीय भोजन संस्कृति को बढ़ावा देना, घरेलू और बाहरी पर्यटकों को छत्तीसगढ़ के असल स्वाद से परिचित कराना और युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना रहा।

पर्यटन बोर्ड के अनुसार प्रतियोगिता में पूरे भारत से 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों को हिस्सा लेने का अवसर दिया गया, जो इस आयोजन को राष्ट्रीय स्तर का स्वरूप प्रदान करता है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 7000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 5000 रुपये और तृतीय पुरस्कार 3000 रुपये निर्धारित किए गए हैं। सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने बताया कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे वर्षभर सांस्कृतिक, पर्यटन और जनजातीय गौरव से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस प्रतियोगिता से न केवल स्थानीय पारंपरिक भोजन संस्कृति को प्रोत्साहन मिला है, बल्कि बस्तर क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी नई ऊर्जा मिली है।

प्रतिभागियों और इच्छुक लोगों के लिए अधिक जानकारी हेतु संपर्क: +91-99261-60586

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article