24.1 C
Raipur
Saturday, September 12, 2026

शक्कर कारखाना पंडरिया में आषुतोष डडसेना बने नए प्रबंध संचालक

Must read

रायपुर/पंडरिया – 12 सितंबर 2026

पंडरिया शक्कर कारखाने को मिला नया प्रबंध संचालक, आषुतोष डडसेना की हुई पदस्थापना।

आषुतोष डडसेना, उप आयुक्त सहकारिता, जो वर्तमान में कार्यालय उप आयुक्त सहकारिता, जिला कांकेर में पदस्थ थे, उन्हें प्रतिनियुक्ति पर प्रबंध संचालक, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, पंडरिया, जिला कबीरधाम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

छत्तीसगढ़ शासन के सहकारिता विभाग ने प्रशासनिक एवं विभागीय आवश्यकता को देखते हुए विभाग के दो उप आयुक्त स्तर के अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर से जारी किया गया है।

जारी आदेश क्रमांक ESTB/3997/2025-COOP. DEP. के अनुसार दोनों अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापन से स्थानांतरित कर तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इसी तरह ,
उत्तर कुमार कौशिक, उप आयुक्त सहकारिता, जो वर्तमान में प्रतिनियुक्ति पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, पंडरिया, जिला कबीरधाम में प्रबंध संचालक के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अब प्रतिनियुक्ति पर महाप्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित, नवा रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

शासन के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह पदस्थापन प्रशासनिक एवं विभागीय आवश्यकता के आधार पर किया गया है। आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है और इसमें दिए गए निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article