34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक आज: कृषि, शिक्षा और आबकारी विभाग से जुड़े हो सकते हैं बड़े फैसले

Must read

📍 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय में होगी बैठक

रायपुर :_11 जुलाई 2025 | Janchoupal36
छत्तीसगढ़ सरकार की आज महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आयोजित की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय (महा सचिवालय) में हो रही इस बैठक में सभी मंत्रियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
मानसून सत्र के पहले बैठक
बैठक में कृषि, खाद्य, शिक्षा और आबकारी विभाग से जुड़े प्रमुख विषयों पर चर्चा की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों के हित में कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकती है।
वहीं, शिक्षा विभाग से जुड़े मुद्दों जैसे सरकारी स्कूलों की आधारभूत संरचना, शिक्षकों की भर्ती और विद्यार्थियों के लिए नई योजनाओं पर भी प्रस्ताव आ सकते हैं।
🚨 शराब घोटाले की गूंज भी बैठक में
हाल ही में सामने आए शराब घोटाले को लेकर आबकारी विभाग द्वारा की गई सख्त कार्रवाई भी इस बैठक का हिस्सा हो सकती है। सरकार इस पर आगे की रणनीति तय करने के संकेत दे रही है।शराब का मुद्दा छत्तीसगढ़ में बहुत हावी हो गया है पक्ष हो या विपक्ष सभी इस मुद्दे पर भिड़े हुए हैं।

(Jan Chaupal 36 a digital media platform)

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article