34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान: 24 दिसंबर को सर्व समाज का आह्वान, व्यापारी संगठनों का समर्थन

Must read

सर्व समाज का संदेश: बंद में शांति व सौहार्द सर्वोपरि।व्यापारी संगठनों की जनता से शांति बनाए रखने की अपील।

रायपुर | 23 दिसंबर 2025

छत्तीसगढ़ में कथित रूप से बढ़ते धर्मांतरण मामलों और कानून व्यवस्था को लेकर उपजे तनाव के बीच सर्व समाज ने 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। कांकेर जिले में सामने आए धर्मांतरण से जुड़े प्रकरण के बाद प्रदेशभर में सामाजिक असंतोष गहराया है। इसी पृष्ठभूमि में यह बंद आह्वान किया गया है, जिसे छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, ट्रांसपोर्ट चेंबर और कैट (कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स) ने समर्थन देने की घोषणा की है।

चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने कहा कि प्रदेश में शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सर्वोपरि है। उन्होंने व्यापारियों से 24 दिसंबर को दुकानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, सब्जी मंडियों को स्वेच्छा से बंद रखने की अपील की है। व्यापारी संगठनों ने एक स्वर में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और प्रशासन से प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

व्यापारी संगठनों का आरोप है कि प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही के चलते हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। इसी के विरोध में धर्मांतरण के मुद्दे पर प्रदेशव्यापी बंद का निर्णय लिया गया है। चेंबर और कैट के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक में सभी प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल हुए और सर्व समाज के बंद को पूर्ण समर्थन देने पर सहमति बनी।

इससे पहले सोमवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सर्व समाज के पदाधिकारियों ने धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को शीघ्र लागू करने की मांग की। साथ ही कांकेर में जनजातीय समाज पर हुए कथित हमलों के लिए जिम्मेदार तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाई गई। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में लगातार सामाजिक अशांति का माहौल बन रहा है और जनजातीय आस्था पर आघात हो रहा है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article