हसदा/मगरलोड (छत्तीसगढ़), 17 अगस्त 2025।
ग्राम पंचायत हसदा के अटल चबूतरा में आज भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरुष, कार्यकर्ताओं के पथप्रदर्शक और प्रेरणा स्रोत, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
अटल जी के जीवन से मिली प्रेरणा
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित परम पूज्य गुरुदेव देवकर साहेब (सोनपैरी आश्रम) ने कहा कि वाजपेयी जी का जीवन संघर्ष और आदर्श का प्रतीक रहा। वे अपनी भाषा शैली और व्यक्तित्व से विरोधियों के बीच भी प्रिय बने। प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने भारत को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया और देश की दशा-दिशा बदल दी। उनके अनेक ऐतिहासिक कार्य आज भी प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में शामिल हुए जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
जनपद कृषि सभापति: राजेश साहू
पूर्व मंडल अध्यक्ष: होरी लाल साहू
जिला कार्यकारणी सदस्य: दुर्गेश यादव
विधायक प्रतिनिधि: रोहित साहू
सांसद प्रतिनिधि: राम कुमार सेन
सरपंच प्रतिनिधि व ग्रामीण अध्यक्ष: काशी राम साहू
उपसरपंच: भुषण यादव
भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता: तरुण पटेल, मदन पाल, राकेश साहू, शुभम् नागरची, मनोज यादव, अखिलेश साहू, गुहा ध्रुव, लोमेश वैष्णव, दिनेश पटेल, सुशील साहू, मोहन साहू, घासु साहू, टिकेश साहू, कुमार निषाद, डोमार निषाद, होरी साहू, रत्ती यादव, जगदेव पारधी, भोला सतनामी सहित अनेक कार्यकर्ता।
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि


