31.1 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 75 लाख रुपये कीमत का 500 किलो गांजा जब्त

Must read

JANCHOUPAL36

महासमुंद, छत्तीसगढ़ | 4 जुलाई 2025: महासमुंद जिले की पुलिस ने एक बार फिर नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय तस्करी का खुलासा किया है। जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र अंतर्गत टेमरी नाका पर मंगलवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक ट्रक से भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा बरामद किया। जब्त किए गए गांजे का वजन करीब 500 किलो है जिसकी अनुमानित कीमत 75 लाख रुपये बताई जा रही है।
गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई
पुलिस को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली थी कि उड़ीसा से छत्तीसगढ़ में एक ट्रक के माध्यम से गांजा की बड़ी खेप भेजी जा रही है। सूचना की पुष्टि होते ही कोमाखान थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने तुरंत कार्रवाई की और टेमरी नाका पर चेकिंग प्वाइंट स्थापित कर सभी आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच शुरू की।
ट्रक से मिला गांजा, चालक गिरफ्तार
कुछ ही देर में एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस को ट्रक में छिपाकर रखा गया 500 किलो गांजा मिला। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक चालक ने पुलिस को गुमराह करने के लिए पूछने पर बताया कि फल अनानास भरा है जो उड़ीसा से हम उत्तर प्रदेश ले जा रहे हैं पुलिस को उनकी बातों पर विश्वास नहीं हुआ और पुलिस ने उस ट्रक की तलाशी ली अनानास के नीचे दबे हुए गांजे की पैकेट देख पुलिस सकते में आ गई।
फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गांजे की सप्लाई कहां की जा रही थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई
महासमुंद पुलिस की यह कार्रवाई नशा तस्करों के लिए एक बड़ा झटका है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को इस सफल ऑपरेशन के लिए बधाई दी है और यह संदेश दिया है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कोमाखान थाना बना नशा विरोधी कार्रवाई का केंद्र
इससे पहले भी कोमाखान थाना क्षेत्र में कई बार गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उड़ीसा से लगे सीमावर्ती इलाके में यह थाना मादक पदार्थों की तस्करी रोकने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
रिपोर्ट: जन चौपाल 36 न्यूज (मीडिया सोर्सेज)


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article