34.3 C
Raipur
Friday, June 5, 2026

बेमेतरा पुलिस को मिली हाईटेक फॉरेंसिक मोबाइल वैन, अपराध अनुसंधान होगा और पुख्ता

Must read

बेमेतरा /23 मई 2026

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा अपराध अनुसंधान को वैज्ञानिक और आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में बेमेतरा जिले को एक बड़ी सौगात मिली है। केंद्र एवं राज्य सरकार की आधुनिक पुलिसिंग पहल के तहत करीब 65 लाख रुपये की लागत से तैयार अत्याधुनिक हाईटेक फॉरेंसिक मोबाइल वैन को पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) ने आज पूजा-अर्चना के पश्चात हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

डीआईजी श्री साहू ने कहा कि इस वैन की तैनाती से जिले में अपराध विवेचना निश्चित रूप से और मजबूत होगी। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत सात वर्ष या अधिक सजा वाले गंभीर अपराधों में घटनास्थल पर फॉरेंसिक विशेषज्ञ की उपस्थिति और वैज्ञानिक साक्ष्य संग्रहण अनिवार्य किया गया है। अब साक्ष्य संग्रहण की वीडियोग्राफी भी होगी, जिससे जांच की विश्वसनीयता और बढ़ेगी।

अत्याधुनिक तकनीक और उपकरण से सुसज्जित नवीन स्वरूप में हाईटेक फॉरेंसिक मोबाइल वैन जिला में हुआ तैनात

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव ने बताया कि पहले फॉरेंसिक जांच के लिए साक्ष्य अन्य जिलों की प्रयोगशालाओं में भेजने पड़ते थे, जिससे रिपोर्ट आने में देरी होती थी। अब जिले में ही यह सुविधा उपलब्ध होने से जांच प्रक्रिया त्वरित होगी और दोषसिद्धि दर में भी वृद्धि होगी।

वैज्ञानिक अधिकारी श्रीमती आकांक्षा सिंह ने बताया कि इस वैन में GPS सिस्टम, फिंगरप्रिंट डिटेक्शन किट, नार्कोटिक्स परीक्षण उपकरण, डिजिटल फॉरेंसिक सपोर्ट, बैलिस्टिक जांच, GSR परीक्षण किट तथा लाइव लोकेशन ट्रैकिंग जैसी अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं, जिनसे घटनास्थल पर ही प्रारंभिक फॉरेंसिक जांच और साक्ष्य संरक्षण संभव होगा।

कार्यक्रम का संचालन DSP (मुख्यालय) राजेश कुमार झा ने किया। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ अधिकारी, अभियोजन अधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article