36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने केंद्रीय मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का किया आत्मीय स्वागत

Must read

janchoupal36.com


बेमेतरा/छत्तीसगढ़
बेमेतरा के न्यू सर्किट हाउस में आज छत्तीसगढ़ शासन के वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों का गरिमामय आगमन हुआ। इस अवसर पर बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

विधायक दीपेश साहू ने इस अवसर पर सभी अतिथियों के उत्तम स्वास्थ्य, यशस्वी कार्यकाल और दीर्घायु जीवन की कामना की। यह भेंट मुलाकात सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जहाँ क्षेत्रीय विकास, स्वास्थ्य सेवाओं और शहरी योजनाओं सहित विभिन्न जनकल्याणकारी मुद्दों पर विचार-विमर्श भी किया गया।

विधायक श्री साहू ने कहा, “ऐसे नेतृत्वदायी व्यक्तित्वों का आगमन बेमेतरा की विकास यात्रा के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी दिशा और मार्गदर्शन से जिले को नई ऊर्जा मिलेगी।”

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्यजन:
पूर्व विधायक अवधेश सिंह चंदेल, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिंहा, पार्षद विकास तंबोली, निखिल साहू, चांदनी रोशन दत्ता, पूर्व शहर मंडल अध्यक्ष मोंटी साहू, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू देवांगन, शहर मंडल अध्यक्ष युगल देवांगन, रेवा राम निषाद, छोटूराम साहू, डॉ. विनय साहू, राजेश दीवान, तुमा सरपंच परमेश्वर साहू, राकेश वर्मा तथा वीरेंद्र साहू आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article