34.4 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

बेमेतरा: जिला कांग्रेस कमेटी ने रायपुर-जबलपुर मार्ग पर किया चक्का जाम

Must read

📢 प्रेस विज्ञप्ति (Janchoupal36.com)

बेमेतरा, 22 जुलाई 2025 – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर राज्य की बिगड़ती आर्थिक स्थिति और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सोमवार को बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी ने रायपुर-जबलपुर बायपास मार्ग पर दोपहर 12 से 2 बजे तक चक्का जाम आंदोलन किया।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। सभा को पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने संबोधित करते हुए कहा:
“भाजपा की डबल इंजन सरकार अडानी-अंबानी के इशारे पर विपक्षी दलों को दबाने में जुटी है। देश में सैन्य शासन जैसे हालात बनाए जा रहे हैं। लेकिन कांग्रेस जन-जन की आवाज बनकर इन षड्यंत्रों का विरोध करेगी।”भाजपा अपनी कमजोरियों को छिपाने पूरे देश में विपक्ष को दबा कर शासन चलाना चाहती है जो हम कभी नहीं होने देंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा:
“भाजपा संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों का हनन कर रही है। जांच एजेंसियां आज भाजपा की एजेंट बन गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को झूठे मामले में फंसाना, भाजपा की राजनीति का निम्नतम स्तर है।”चैतन्य बघेल को फंसा कर भाजपा पूर्व सीएम भूपेश बघेल की आवाज दबाना चाह रही है,क्योंकि श्री बघेल जी भाजपा के खिलाफ आवाज उठाते है उनकी नाकामियां गिनाते हैं।भाजपा आज प्रदेश में दमनकारी नीतियां चलाकर कांग्रेस को कमजोर करना चाह रही जो हम होने नहीं देंगे।
सभा को पूर्व मंत्री गुरु रुद्रकुमार और पूर्व संसदीय सचिव गुरु दयाल सिंह बंजारे सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

चक्का जाम कार्यक्रम में जिले भर से कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए और शांतिपूर्ण व प्रभावशाली प्रदर्शन कर इसे सफल बनाया।
🔹 कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल नेता व कार्यकर्ता:
ललित विश्वकर्मा(महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी )सुरेंद्र तिवारी, सुमन गोस्वामी(अध्यक्ष शहर जिला कांग्रेस कमेटी) लुकेश वर्मा, राम बिहारी राजपूत, संतोष वर्मा, हरीश साहू, शशि प्रभा गायकवाड़, बाल कुमारी ध्रुव, सुशील जोशी, रवि परगनिया, शुभम वर्मा, मिथिलेश वर्मा, चंद्रप्रकाश साहू, विजय बघेल, झम्मन बघेल, प्राणीश चौबे, अविनाश तिवारी, ओम दाऊ, कविता साहू, मनोज शर्मा, रीता पांडे, रश्मि मिश्रा, रूबी सलूजा, रमा साहू, रवि रजक, प्रतिभा गीर, रीना साहू, शत्रुघ्न साहू, जोगिंदर छाबड़ा, पप्पू साहब, दीपक दिनकर, सनत धर दीवान, प्रांजल तिवारी, राजा चौबे, अजय राज सेन, शुभम गंधर्व, नवाज खान, सुनील नामदेव, राजा साहू, सिद्दीक खान, सुमित राजपूत, अर्पित परगनिहा, विक्की साहू, जयंत जांगड़े, प्रवीण शर्मा, प्रतीक दुबे, ऋतिक तिवारी, वैभव मिश्रा, सहदेव साहू, सीताराम यदु, प्रकाश साहू, बलवंत साहू, लाला कटारे, नितेश वैष्णव, भारत पटेल, दिल हरण साहू, बहल वर्मा, ऋषि वर्मा, मोहित वर्मा, भाव सिंह राज, राजेंद्र वर्मा, राम ठाकुर, धरम वर्मा, चंद्रप्रकाश शीतलानी, नवीन ताम्रकार, प्रकाश ठाकुर, रामखिलावन साहू, नरेंद्र धीवर, राजकुमार सेन, गुड्डू सेन, गोविंदा राजपूत, चितरेन वर्मा, गौरीशंकर शर्मा, टोनू देवांगन, भागवत साहू, टूमन साहू, राजेश नायक, दिनेश जोशी, बसंत जोशी, राजकुमार बंजारे, बोधन साहू, देवा गर्ग, राजू रजक, भीखम साहू, ओमप्रकाश साहू, यौवन डिंडोरे, कौनैन अली, राहुल आदि।
🖊 रिपोर्ट – Janchoupal36.com
📍 बेमेतरा कार्यालय
📆 22 जुलाई 2025


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article