36.3 C
Raipur
Saturday, March 7, 2026

“बस्तर विकास को मिली नई रफ्तार”

Must read

फोरलेन रोड और फ्लाईओवर को मिली केंद्र से स्वीकृति, सांसद महेश कश्यप के प्रयास लाए रंग

बस्तर/छत्तीसगढ़, 2 जुलाई 2025: बस्तर की विकास गाथा को नई दिशा और रफ्तार मिलने जा रही है। क्षेत्रीय सांसद माननीय महेश कश्यप के सतत प्रयासों का बड़ा परिणाम सामने आया है। जगदलपुर से सुकमा मार्ग को फोरलेन बनाया जाएगा तथा महाराणा प्रताप चौक, जगदलपुर में फ्लाईओवर का निर्माण भी होगा।

यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद महेश कश्यप को पत्र लिखकर दी है। उन्होंने बताया कि बस्तर सांसद के पत्र पर कार्रवाई करते हुए उनके मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को वार्षिक योजना वर्ष 2024-25 में शामिल कर डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने की स्वीकृति दे दी है।

क्या कहा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने:

गडकरी जी ने अपने पत्र में बताया कि—

“मेरे मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30, रायपुर-जगदलपुर (किमी 81.500 से 298.000) कुल 216.5 किमी तथा जगदलपुर-सुकमा कांटा मार्ग (किमी 14.200 से 184.800) कुल 170.6 किमी को फोरलेन सहित पेव्ड शोल्डर के साथ विकसित करने की योजना को स्वीकृति दे दी गई है।”

बस्तर को मिलेगा ट्रैफिक जाम से निजात

जगदलपुर के मुख्य चौराहे महाराणा प्रताप चौक पर प्रस्तावित फ्लाईओवर से शहर को ट्रैफिक जाम की बड़ी समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही बस्तर से सुकमा की यात्रा सुगम और सुरक्षित बनेगी।

सांसद महेश कश्यप का निरंतर प्रयास

सांसद बनने के बाद से ही महेश कश्यप लगातार बस्तर के बुनियादी ढांचे के सशक्तिकरण के लिए प्रयासरत हैं। 20 दिसंबर 2024 को उन्होंने केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर उक्त मांग की थी, जिस पर अब केंद्र से सकारात्मक निर्णय मिला है।

डीपीआर का कार्य शुरू

गडकरी जी ने आश्वासन दिया है कि नियुक्त डीपीआर कंसल्टेंट द्वारा क्षेत्र का सर्वेक्षण कर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।


जन चौपाल 36 विशेष
बस्तर के लोगों के लिए यह एक बड़ी सौगात है, जिससे न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार होगा बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी नई दिशा मिलेगी। आने वाले समय में यह परियोजना बस्तर की आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन उन्नति में मील का पत्थर साबित हो सकती है।


- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article